✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में ड्राइवर को अब विशेष ट्रेनिंग देगा परिवहन विभाग,सभी जिलों में शुरू होगा सेंटर,जानिए पूरी योजना   

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 21, 2026, 7:59:19 PM

पटना(PATNA): राज्य में सड़क दुर्घटना के मामले को रोकने के लिए अब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सभी व्यावसायिक चालकों को एक विशेष ट्रेनिंग की शुरुआत की की गई. जिससे सड़क दुर्घटना में कमी आए. मई 2026 से मार्च 2027तक परिवहन विभाग सभी चालाको को प्रशिक्षण देगा.  जिसके लिए सभी जिला में विशेष प्रशिक्षण सेंटर बनाया गया है.  साथ ही चलाक को ट्रेनिंग के साथ साथ प्रोत्साहन राशी भी दी जाएगी. जिससे ट्रेनिंग के दौरान उनके जीविका पर कोई असर ना पड़े.      

 मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 में शामिल है योजना

बता दे कि राज्य में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए परिवहन विभाग ने अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है.  विभाग आगामी 11 महीनों तक निबंधित सभी व्यावसायिक चालकों को प्रशिक्षित करेगा.  मुख्यमंत्री सात निश्चय-3 के तहत ‘सुरक्षित सड़क, कुशल सेवा और बेहतर जीवन-यापन योजना में एकीकृत चालक प्रशिक्षण शामिल है.  इसके तहत मई से मार्च 2027 तक सभी जिलों में चरणवार तरीके से प्रशिक्षण आयोजित होंगे.

इन चालको को मिलेगा प्रशिक्षण

विभाग के अनुसार, प्रशिक्षण में सरकारी और गैर-सरकारी व्यावसायिक वाहन चालक शामिल होंगे. बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर से जुड़े हल्के मोटर वाहन (एलएमवी) व भारी मोटर वाहन (एचएमवी) चालक भाग लेंगे. भाग लेने वाले चालकों को 100 रुपये अल्पाहार और 200 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. विभाग का उद्देश्य चालकों को जागरूक कर सड़क हादसों में कमी लाना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

गोल्डन ऑवर का महत्व जानेंगे चालक

चालको को यातायात नियमों का पालन, सड़क संकेतो, सुरक्षित ड्राइविंग तकनीक एवं दुर्घटना से बचाव के उपाय बताए जाएंगे. साथ ही घायलों के लिए त्वरित प्राथमिक उपचार, गोल्डन ऑवर का महत्व, सरकार की नीतियां, बीमा और मुआवजा प्रक्रिया के प्रति जागरुक किया जाएगा.

Tags:BIharTransport DepartmentBIhar NewsBihar UpdateBihar NEwsBIhar Transport Department NewsDriver Training NewsBihar Driver Trening Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.