✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

चोर आगे-आगे दूल्हा पीछे-पीछे, एक नोट के लिए दूल्हा बन गया जेम्स बॉन्ड, चोर की कर दी जबरदस्त धुनाई, देखें वीडियो

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:51:15 AM

टीएनपी डेस्क: सर्दी के सीजन के साथ इस वक्त शादियों का भी सीजन चल रहा है. सोशल मीडिया भी शादियों के वीडियो फोटो और मीम्स से भरा हुआ है. आये दिन कुछ न कुछ दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो या फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं. वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर हंसी ही नहीं रुकती. ऐसे ही एक दूल्हे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसे देखकर आप भी लोटपोटकर हंसने को मजबूर हो जाएंगे.

घोड़े पर सवार दुल्हे आपने का देखे होंगे. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह दूल्हा लोडर पर सवार होकर अपना एक्शन दिखा रहा है. अपनी शादी छोड़ वह एक चोर को पकड़कर उसकी जबरदस्त धुनाई कर रहा है. क्योंकि, चोर ने दूल्हे गले में पड़ी नोटों की माला में से एक नोट चोरी कर लिया था.

दरअसल, वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का है. जहां दुल्हा अपनी शादी से पहले घोड़े पर सवार होकर मंदिर पूजा करने जा रहा था. इस दौरान अचानक से एक चोर ने दूल्हे के गले में पड़ी नोटों की माला में से एक नोट खींच कर भाग रहा था. हालांकि, चोर भी यहां बड़ा शातिर निकला. उसने चोरी तो कि लेकिन चोरी करने के बाद फरार होने के लिए लोडर का इस्तेमाल किया. लेकिन यहां दूल्हा भी कम चालाक नहीं था. उसने जिस तरह से तुरंत चोर को दबोच लिया वह तारीफ के लायक है.  

वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से दूल्हा फिल्मी स्टंट करते हुए लोडर पर सवार हो गया. एक तरफ दूल्हे ने जैसे-तैसे खिड़की के रास्ते गाड़ी के अंदर एंट्री मारी और दूसरी तरफ चोर की हालत खराब हो गई. दूल्हे ने स्पीड में भाग रही लोडर को रोका और फिर चोर को नीचे उतार कर जनकर उसकी कुटाई कर दी.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (ट्विटर) पर @hindipatrakar नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. इस 1 मिनट की क्लिप को अब तक 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और साथ ही कई यूजर्स इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, “दूल्हा तो जेम्स बॉन्ड निकला” तो दूसरे ने लिखा है कि, “दुल्हन का भविष्य सेफ हाथों में है.”

 

 

Tags:MeerutUttar Pradeshman theft a note from groom GarlandCrimeViral videoमेरठउत्तर प्रदेशचोर ने चुराई दूल्हे की माला से नोटवायरल वीडियोआगे चोर पीछे दूल्हाघोड़ी छोड़ चोर के पीछे भागा दूल्हाचोर की पिटाईदूल्हे की माला से चुराई नोटmeerut groom catches thiefgroom catch a thiemeerut groom turns supermanmeerut news hindiमेरठ समाचारमेरठ दूल्हे ने चोर को दौड़ायामेरठ न्यूजयूपी समाचारमेरठ दूल्हा चोर वीडियो वायरलसोशल मीडियाट्विटरट्रेंडिंग वीडियोtrending videoXsocial mediatwitter

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.