✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

नहीं थम रहा गुमला में गजराज का आतंक, तीन ग्रामीणों को हाथी ने कुचला, दो की मौत 

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 11:03:43 PM

गुमला (GUMLA) : गुमला जिले में जंगली हाथियों का आंतक दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर यहां रविवार को एक जंगली हाथी ने तीन लोगों को अपना निशाना बनाया है. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक घायल है. घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

बता दें कि, पहली घटना जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के डेरांगडीह की है. यहां एक 45 वर्षीय जेम्स कुजूर महुआ चुनने अम्बाकोना जंगल गया था. इस दौरान उसके सामने एक जंगली हाथी आ धमका. जिसके बाद जंगली हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला. वहीं, दूसरी घटना अल्बर्ट एक्का प्रखंड में हुई है. जहां घर के आंगन से निकलने के दौरान दो ग्रामीणों को जंगली हाथी ने अपने निशाना बनाया. ग्रामीणों को हाथी ने कुचल कर मार डाला. 

चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे और हाथी को वहां से भगाया. जिसके बाद दोनों घायलों को डूमरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में एक ग्रामीण की मौत हो गई.

Tags:The terror of GajrajGumlagumla newsthree villagers were crushed by elephanttwo died

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.