☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

श्रद्धालुओं से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, 12 लोग जख्मी

श्रद्धालुओं से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी, 12 लोग जख्मी

नालंदा(NALANDA): निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली एनएच 20 पर सोमवार को बोलबम श्रद्धालुओं से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर भागन विगहा के समीप खाई में पलट गई. इस घटना में एक दर्जन लोग जख्मी हो गए. दुर्घटना की सूचना पर पहुंची भागन बीघा ओपी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां सभी इलाजरत  हैं. जख्मी ने बताया कि सिलाव थाना क्षेत्र के भदारी गांव से 1 दर्जन लोग टेंपो रिजर्व कर देवघर जा रहे थे. तभी भागन बीघा के समीप टेंपो अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई. उसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोग और पुलिस ने उन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया.  

घायलों में भदारी गांव निवासी दीपक कुमार, चंदन सिंह, विक्रम कुमार, नवलेश कुमार, हरिओम कुमार, सत्येंद्र कुमार, राजू कुमार, चमचम कुमारी, बंटी देवी  गुलशन कुमार, रोहित कुमार, राजू कुमार के साथ टेंपो ड्राइवर भी शामिल हैं. ओपी प्रभारी ने बताया कि टेंपो को जब्त करते हुए पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है. अनियंत्रित होकर टेंपो गड्ढे में पलट गई थी. जिसके कारण सभी सवार जख्मी हो गए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Published at:05 Sep 2022 04:38 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.