✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

मास्टर साहब तो गए! स्कूल में डांस कर रही थी छात्राएं, तभी हेडमास्टर ने कर डाली गंदी बात, आगे क्या हुआ देखिए 

BY - Priyanka Kumari CE

Published at: 05 Mar 2026 03:27 PM (IST)

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):गुरु शिष्य का रिश्ता हमारे देश में भगवान के दर्जे से भी ऊंचा रखा गया है,लेकिन बदलते दौर के साथ अब यह रिश्ता मजाक और बेशर्मी का जरिया बन रहा है.दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले से एक बहुत ही शर्मनाक तस्वीर सामने आई है,जहां सरकारी स्कूल का एक हेडमास्टर स्कूल की छात्रा को गोद में उठाकर अश्लील डांस करते हुए दिखाई दे रहा है.आपको बताएं ये पूरा मामला गढ़वा के मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव के एक सरकारी स्कूल का है. जहां कक्षा 8 के छात्रों की फेयरवेल पार्टी चल रही थी लेकिन इस वक्त स्कूल के हेड मास्टर ने एक छात्रा के साथ ऐसी हरकत कर डाली जिससे यह फेयरवेल अब विवाद के घेरे में आ चुका है.

विवादों के घेरे में आ गया है गढ़वा जिला का ये वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक आठवीं क्लास का फेयरवेल पार्टी चल रहा था जहां डीजे पर गाना बज रहा था. बच्चे डांस कर रहे थे उसके साथ ही टीचर भी इंजॉय कर रहे थे लेकिन स्कूल के हेडमास्टर ने तब सारी मर्यादाएं लांघ दी जब वह गाने पर डांस करते करते एक नाबालिक बच्ची को गोद में उठा लेता है और उसके साथ अश्लील डांस करने लगता है सबसे परेशान करने वाली बात यह है कि अन्य टीचर भी इसका वीडियो बनाते है ना कि हेड मास्टर को रोकते है. वीडियो वायरल होते ही अब इस पर बवाल मच गया है और विभाग ने इस पर एक्शन भी लिया है.

अभिभावक ने जतायी कड़ी नाराजगी 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अभिभावकों और शिक्षा विभाग ने कड़ी नाराजगी जताई है वीडियो को जांच करने के बाद सही पाया गया और आरोपी मास्टर को तत्काल पद से निलम्बित कर दिया गया है.इसके साथ ही इस शर्मनाक घटना में शामिल दो सहायक शिक्षकों पुरुषोत्तम पंडित और सुबेश्वर राम पर भी गाज गिरी है. विभाग ने इन दोनों शिक्षकों के खिलाफ 'झारखंड सहायक अध्यापक सेवा शर्त नियमावली, 2021' के तहत सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

वीडियो को लेकर सख्त हुआ शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग अब मामले की छोटे-छोटे मुद्दो की बारीकी से जांच कर रहा है विभाग का कहना है कि किसी भी सरकारी स्कूल या प्राइवेट स्कूल में अश्लिल गाना बजाना और बच्चों के साथ डांस करना किसी भी तरह तारिके से सही नहीं है यह गलत है. बच्चों की मानसिकता पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. शिक्षक को अपनी मर्यादा में रहना चाहिए.मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी.शिक्षा विभाग का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आगे दोहरायी ना जाएं, इसके लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी ताकि दोबारा फिर से कोई ऐसी हरकत करे कि सोचे भी नहीं.

Tags:garhwa ka viral videogarhwa school ka short viral videoviral video of bihar policelatest viral videoviral videoidgaf viral videobihar viral videoviral videosjharkhand viral video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.