✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तूफान ने ऐसा बरपाया कहर कि प्रधानमंत्री को जापान यात्रा रद्द करनी पड़ी, जानिए कहां का है मामला

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:16:59 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कनाडा के पूर्वी भाग के नोवा स्कोटिया में  शक्तिशाली तूफान फिओना से जानमाल की भारी क्षति हुई है. तूफान ने चक्रवात का रूप ले लिया. अत्यंत तेज हवा के असर से विशालकाय पेड़ उखड़कर घरों पर गिर गए. बिजली के खंभे उखड़ गए. इस वजह से पूर्वी कनाडा के ज्यादा हिस्सों में बिजली गुल हो गई है. इस प्राकृतिक आपदा की वजह से कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की जापान यात्रा प्रभावित हुई है.उन्होंने यह यात्रा स्थगित कर दी. उन्हें जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होना था.

यूएसए स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि चक्रवात फिओना का केंद्र अभी सेंट लारेंस की खाड़ी में है. नोवा स्कोटिया प्रांत के अलावा फ्रिंस एडवर्ड द्वीप पर भी इसका बहुत प्रभाव पड़ा है. नोवा स्कोटिया में चार लाख से अधिक और प्रिंस एडवर्ड द्वीप में 82 हजार से अधिक घरों में बिजली कनेक्शन को काटा गया है. मोबाइल सेवाओं पर भी असर पड़ा है. इससे पहले इस तूफान से कैरेबियाई द्वीप बरमूडा में भारी तबाही हुई है. वहां तो कई लोगों की जान भी चली गई. मालूम हो कि कुछ दिन पहले अटलांटिक महासागर में एक शक्तिशाली चक्रवातीय तूफान का केंद्र बना था. हाल के समय का यह छठा चक्रवातीय तूफान है.इसे फियोना नाम दिया गया है. वैज्ञानिकों ने इसको लेकर चेतावनी जारी की थी. यूएसए नेशनल हरिकेन सेंटर के पूर्वानुमानकर्ताओं ने कई द्वीपों के लिए तीव्र तूफान फियोना के खतरे को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा था. इस चक्रवाती तूफान की वजह से जान-माल की क्षति हुई है जिसका अनुमान लगाया जा रहा है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.