✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सदन में गूंजे वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे, पक्ष और विपक्ष के हंगामे के बीच सिर्फ तीन मिनट ही चल पाई सदन की कार्यवाही

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 11:01:48 PM

रांची (RANCHI) : झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी पक्ष और विपक्ष सदन की सीढ़ियों पर आमने सामने नजर आए हैं. तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले एक ओर विपक्ष अपने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की है. विपक्ष के तमाम विधायकों ने रिम्स 2 विवाद का मुद्दा उठाया है. साथ ही सूर्या हांसदा एनकाउन्टर पर भी CBI जांच की मांग की गई है. इसके अलावा अटल क्लिनिक का नाम बदले जाने का विरोध, राज्यपाल के संवैधानिक अधिकारों का हनन जैसे मुद्दों को भी विपक्ष ने उठाया है. 

वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने भी SIR के मामले पर जमकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की है. इसके साथ ही वोट चोर गड्डी छोड़ के नारे भी आज सदन की सीढ़ियों पर सत्ता पक्ष के विधायकों की जुबान से सुनने को मिल है.

वहीं सदन के अंदर भी कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. प्रदीप यादव ने एसआईआर वापस लेने की मांग की, जिसके बाद  सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक वेल में घुस गए और हंगामा करने लगे. इस दौरान विपक्ष ने वेल में पोस्टर फाड़ दिया. हंगामा होता देख स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही सिर्फ तीन मिनट ही चल पाई.

Tags:jharkhandjharkhand vidhansabhajharkhand vidhansabha monsoon satrajharkhand vidhansabha monsoon satra 025babulal marandihemant sorenvidhansabha satravidhansabha satra 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.