✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दो किस्तों की आस में टकटकी लगाए बैठी मंईयां, सीएम के ऐलान के बाद भी नहीं मिली सम्मान राशि, जानिए कहां फंसा है पेच

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 28, 2026, 2:12:23 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के दो किस्तें एक बार फिर लंबित हो चुकी हैं. राज्य की लाभुक महिलाओं के खाते में आखरी बार मार्च महीने में किस्त की राशि भेजी गई थी. वहीं अप्रैल के महीने में लाभुकों के खाते में राशि नहीं भेजी गई थी और तो और मई का महिना भी खत्म होने को है पर अबतक योजना की किस्त लाभुकों के खाते में नहीं भेजी गई है. हालांकि पहले यह खबर आई थी की राज्य में मंईयां योजना की लाभुकों को एक साथ दो महीने की किस्त यानि की अप्रैल और मई महीने की 5000 रुपये की राशि एक साथ भेजी जाएगी. 

वहीं मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर सीएम ने भी आदेश दिए थे की योजना की किस्त के भुगतान में देरी नहीं होगी. हालांकि अबतक लाभुकों के खाते में पैसे नहीं भेजे गए हैं. ऐसे में राज्य में सत्यापन का कार्य जारी है. उम्मीद है की मंईयां योजना के सत्यापन की वजह से ही लाभुकों के खाते में पैसे नहीं जा पाई है. हालांकि विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है और कई जिलों में करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है की सत्यापन का कार्य खत्म होते ही राज्य की मंईयांऑन के खाते में एक साथ दो किस्तें यानि की 5000 रुपये की राशि भेजी जाएगी. 

बताते चलें कि 11 मई से 18 मई तक सभी ग्रामीण इलाकों की हर पंचायत और शहरी क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड में लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया है, जिसके बाद 19 मई से 24 मई तक पंचायत और वार्ड स्तर से मिली जानकारी का संकलन हुआ है. इसमें अयोग्य या अपात्र पाए गए लाभार्थियों को नोटिस जारी किए गए हैं जहां 25 मई से 27 मई के बीच मृत, अयोग्य और अनुपस्थित लाभुकों की अंतिम सूची तैयार कर पंचायत भवन और अंचल कार्यालय के सूचना पट पर सार्वजनिक की जा चुकी है. वहीं अब प्राप्त आपत्तियों के निष्पादन के बाद 29 मई को अंतिम रिपोर्ट जिला मुख्यालय को भेजी जाएगी.

Tags:Maiyan Samman YojanaMaiyan Samman Yojana big updateMaiyan Samman Yojana latest newsMaiyan Samman Yojana 22vi kistMaiyan Samman Yojana 23vi kistMaiyan Samman Yojana update newsmaiya yojnamaiyan samman yojanamaiya samman yojnamaiyan yojna 22nd installmentmaiyan yojna 23rd installmentmaiyan yojana big newsmaiyan yojana verificationcm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.