✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

2024 की आहट तेज! JBKSS ने राज मेहता और प्रेम नायक के कंधों पर सौंपी हजारीबाग की जिम्मेवारी

BY -
Devendra Kumar CW
Devendra Kumar CW
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:11:42 AM

Ranchi- जैसे -जैसे 2024 के सिंहनाद का समय करीब आता दिख रहा है, सियासी पार्टियों के बीच अपने-अपने संगठन को धारदार बनाने की कवायद तेज होती नजर आने रही है. संगठन के अन्दर सामाजिक समीकरणों के हिसाब से चेहरों को सामने लाया जा रहा है, इसी कड़ी में झारखंड की सियासत में इंट्री करने की तैयारी में टाइगर जयराम की पार्टी जेबीकेएसएस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी है.

काफी दिनों से जेबीकेएसएस अन्दर भी संगठन विस्तार की चर्चा चल रही थी, और यह दावा किया जा रहा था कि जयराम महतो कुड़मी नेता की छवि से बाहर निकलने की रुपरेखा तैयार कर रहे हैं, जेबीकेएसएस का आरोप था कि चंद मीडिया के द्वारा जयराम की छवि को एक कुड़मी नेता के बतौर प्रचारित करने की कोशिश की जा रही है, और यदि यह छवि बना दी जाती है, तो यह जयराम की आने वाली सियासी भविष्य पर कुठाराघात होगा. इसी के आधार पर दावा किया जा रहा था कि बहुत ही जल्द जयराम अपने संगठन में कुछ ऐसे चेहरों को सामने लायेंगे, जिससे मीडिया के इस दुष्प्रचार को जवाब मिल जायेगा. संगठन में विस्तार में झारखंड के सभी सामाजिक समूहों को समान प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की जायेगी.

शुरु हुआ बधाईयों का तांता

अब काफी जद्दोजहद के बाद जयराम ने हजारीबाग के लिए जेबीकेएसएस के प्रभारी का एलान कर दिया है. हजारीबाग में संगठन विस्तार की जिम्मेवारी राज मेहता एवं प्रेम नायक के कंधों पर डाली गयी है, दोनों ही मूल रुप से कोडरमा के रहने वाले हैं.राज मेहता एवं प्रेम नायक को यह जिम्मेवारी मिलते ही यह भी साफ हो गया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में हजारीबाग में जेबीकेएसएस की इंट्री होनी तय है. राज मेहता एवं प्रेम नायक को प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद बधाईयों का सिलसिला भी शुरु हो चुका है. जेबीकेएसएस कार्यकर्ता अजय राणा, डॉ राजेश कुमार, पिंटू सिंह, विकास मिर्धा, राजेन्द्र राणा, भुवनेश्वर साव, सुनील वर्मा, राहुल वर्मा, सुरेंद्र कुमार, विकी मेहता, गुंजन कुमार दावा किया है कि इन दोनों को  प्रभारी नियुक्त किये जाने के बाद संगठन विस्तार की प्रक्रिया को गति मिलेगी.

Tags:JBKSSRaj Mehta and Prem Nayak got the charge of Hazaribagh loksabha2024 Singh NaadTiger Jayaram's party JBKSStiger jairam mahatojairam mahatojairam mahto jharkhandjayram mahto jharkhandjairam mahto livejairam mahtotiger jairam mahtotiger jairam mahto bhasan livejiram mahato livejairam mahato live videojairam mahto newsjairam mahto live newsjairam mahto live todaytiger jairam mahto today newsjayram mahato ganajairam mahto jharkhand live todaytiger jairam mahto live videotiger jairam mahto entrytiger jairam mahto live todayHazaribagh Lok SabhaJBKSS HazaribaghHazaribagh breaking NewsJBKSS Hazaribagh Raj Mehta and Prem Nayak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.