☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सलामती को लेकर पूजा अर्चना का दौर जारी, दिशोम मांझी थान और दिसोम जाहेर थान में हुई पूजा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की सलामती को लेकर पूजा अर्चना का दौर जारी, दिशोम मांझी थान और दिसोम जाहेर थान में हुई पूजा

दुमका(DUMKA) : झामुमो के संस्थापक सदस्य, संरक्षक सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन की तबियत इन दिनों खराब है. सीएम हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली में चल रहा है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता और मंत्री दिल्ली पहुंच कर गुरु जी के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे है. उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना के साथ जगह-जगह पूजा अर्चना का दौर जारी है.

मरांग बुरु के पास लगाई अर्जी, जल्द ठीक होंगे गुरुजी: जिलाध्यक्ष, JMM

इसी कड़ी में रविवार को दुमका के दिशोम मांझी थान और दिशोम जाहेर थान में पूजा अर्चना की गई. झामुमो जिला अध्यक्ष शिवा बास्की के नेतृत्व में यह पूजा हुई, जिसमें गुरु जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई. इस मौके पर दिशोम जोग मांझी बाबा मोहन टुडू ने दिसोम मांझी थान और दिशोम जाहेर थान में पानी डालते हुए कहा कि मरांग बुरु की कृपा से गुरुजी जल्द स्वस्थ्य होंगे. मरांग बुरु हमारी प्रार्थना जरूर सुनेंगे. झामुमो जिलाध्यक्ष शिवा बास्की ने कहा कि दिशोम मांझी थान संताल समाज के इष्ट देवता का स्थान है. यहां गुरु जी के जल्द स्वस्थ्य होने की अर्जी लगाया है. मरांग बुरु से कामना है कि गुरुजी जल्द स्वस्थ्य होकर हमलोगों के बीच वापस आए, इससे झारखंड वासियों में खुशी की लहर दौड़ेगी. इस मौके पर दिशोम मांझी बाबा बिनी लाल टुडू, बी डी किस्कू, दिलीप बेसरा, नीलेश हांसदा, दीपक हेंब्रम, राजीव बास्की, अमर मरांडी, निखिल मुर्मू, प्रेम हांसदा सुशील मरांडी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे.

रिपोर्ट-पंचम झा

Published at:29 Jun 2025 12:16 PM (IST)
Tags:shibu soren health updateshibu soren health update liveshibu soren health news updateshibu soren heath updateshibu sorenlatest health updateshibu soren healthshibu soren health newsshibu soren health liveshibu soren health bulletinshibu soren health conditionshibu soren health improvinghemant soren on shibu soren healthshibu soren ka health kaisa haishibu soren health deteriorated in ranchishibu soren's health is improvinghibu soren healthshibu sorenDishom Guru Shibu Soren continuesprayersDishom Manjhi Than and Dishom Jaher Than
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.