✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फिर बिहार से सामने आया खाकी का बेदर्द चेहरा! पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की हुई मौत, मचा बवाल

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 2:47:02 PM

सहरसा(SAHARSA): बिहार के सहरसा जिले के पतरघट वार्ड 7 निवासी बेचन साह की पुलिस की मारपीट से मौत होने का मामला सामने आया है. मौत की सूचना पर परिजनों ने थाना पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया. थाना पर परिजनों की भीड़ जुटते पुलिस ने मृतक को पीएचसी पतरघट भेजा.मृतक का पुत्र सुनील साह ने बताया कि उनका बड़ा भाई सुशील साह लगभग पांच वर्ष से बाहर है.घर पर बड़े भाई की पत्नी से जलावन रखने के लिए उनके पिता बेचन साह का कहासुनी हुई. जिस पर बड़ी बहु ने 112 पुलिस को बुलाया. 112 की टीम पहुंचकर बगैर कुछ जानकारी लिया उनके पिता बेचन साह को मारपीट किया.

पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग की हुई मौत

स्थिति बिगड़ते देख 112 पुलिस निकल गया.इसी बीच बेचन साह का मौत हो गया.अधेड़ बेचन साह के मरते ही परिजन शव के साथ थाना पर पहुंचे. लोगों की भीड़ जुटने लगी स्थिति का भयावहता देख थाना से माहौल को शांत कर पीएचसी पतरघट भेजा गया.मौत की सूचना पर पुलिस निरीक्षक श्रीराम सिंह, पतरघट, सौर बाजार, पस्तपार पुलिस सहित एसएफएल की पहुंची है.

पढ़ें मामले पर सदर एसडीपीओ ने क्या कहा

वहीं एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि पतरघट थाना अध्य्क्ष को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की मौत हो गयी है.घटना के संबंध में पता चला की कल देर शाम डायल 112 नंबर पर पुलिस को फोन आया कि एक महिला को पकड़कर उसके साथ मारपीट कर रहा है .112 की पुलिस की टीम वहां पहुंची और महिला को थानां ले आयी.परिजन का आरोप है की 112 न कि पुलिस की टीम के द्वारा उस बुजुर्ग की पिटाई की गई जिससे उसकी मौत हुई है.पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है सदर अस्पताल.

Tags:crime news biharbihar crime newsbihari crime newsbihar crime news livebihar crime news todaybihar crime news hindibihar crime latest newscrime newsbihar crimebihar criminal newscrime in biharbihar newsbihar gun crimebihar crime 2025bihar crime ratepatna crime newsbanka crime newscrime news indiasitamarhi crime newsbhagalpur crime newsbihar recent crimesbihar crime spreebihar crime casesbihar crime todayindian crime newspurnea crime newsbihar crime alertTrending newsViral newsBiharSaharsa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.