✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति का नगर निकाय चुनाव में जलवा, 215 सीटों पर कब्ज़ा, जानिए

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 12:10:42 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने नगर निकाय चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. महायुति ने प्रचंड बहुमत के साथ इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. जबरदस्त स्ट्राइक रेट रहा है. महायुति को 215 सीटों पर जीत हासिल हुई है.बीजेपी सबसे अधिक सीट लाने वाली पार्टी बनी है.

इस खबर के बारे में जानिए विस्तार से

महाराष्ट्र में नगर निकाय का चुनाव आयोजित हुआ जिसमें महायुति गठबंधन ने 288 सीटों में से 215 सीटों पर कब्जा जमाया. महाविकास आघाड़ी को जबर्दस्त झटका लगा है. नगर निकाय चुनाव में इस जीत में महायुति के सबसे बड़े घटक दल भारतीय जनता पार्टी को 129 सीटों पर जीत हासिल हुई है. वहीं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 51 और अजीत पवार वाली एनसीपी ने 35 सीटों पर जीत हासिल की है. विरोधियों के हौसले पस्त हो गए हैं. अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना और  शरद पवार की एनसीपी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महाराष्ट्र की जनता सत्तारूढ़ गठबंधन के विकास के संकल्प के साथ खड़ी है. इस चुनाव में महा विकास आघाड़ी को कल 51 सीटें मिली है जिनमें कांग्रेस को सबसे अधिक 35 सीटें मिली हैं.

Tags:Mahayuti allianceMaharashtradominatedmunicipal electionswinning 215 seats

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.