✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में बढ़ा अपराधियों का तांडव! मॉर्निंग वॉक करने गये राजद नेता को घात लगाये अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:26:40 PM

पटना(PATNA):बिहार में इन दिनो अपराधियों का तांडव इतना बढ़ चुका है, कि आम लोगों के साथ अब नेता भी सुरक्षित नहीं है. ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से सामने आई है, जहां राजद के प्रदेश महासचिव पंकज यादव को उस समय मारी गोली जब वह रोज की तरह पंकज यादव हवाई अड्डा मैदान में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे. तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी.अपराधियों द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई. जिसमे से एक गोली उनके सीने में लगी है. जिनको इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. वहीं कसीमबजार थाना क्षेत्र में 8 घंटा में दुसरी बार नौलक्खा में राजद प्रदेश महासचिव सहित दो को गोली मारने की घटना से इलाके में दहशत  है.

8 घंटे में दुसरी गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत

आपको बताये कि इस इलाके में देर रात अपराधियों ने एक महिला को मारी गोली तो दूसरी ओर आज सुबह कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलक्खा नवटोलिया निवासी राजद के  प्रदेश महासचिव पंकज यादव को अपराधियों ने उस समय गोली मार दी. जानकारी के अनुसार अपराधियों ने इन पर तीन गोली राउंड गोली चलाई. जिसमे से एक उनको छू कर निकली तो दूसरी उसके सीने में का लगी. गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. वहीं मैदान में उनके साथ टहल रहे अन्य लोगों के द्वारा तुरंत उन्हें उठा शहर के निजी नर्सिंग होम नेशनल अस्पताल में इलाज के लिय भर्ती कराया. जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं सूचना में मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मॉर्निंग वॉकिंग के दौरान मारी गई गोली

घायल के पिता और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आज सुबह जब पंकज मॉर्निंग वॉकिंग कर रहा था तो दो बाइक सवार जिसमे एक मिट्ठू यादव और नमन यादव पहले तो हवाई अड्डा आ पंकज यादव को निशाना बना तीन गोली चलाई और जब जब हल्ला हुआ तो फायरिंग करते वह भाग निकला. जबकि मिट्ठू यादव के अन्य साथी पहले से रेकी कर रहे थे मिट्ठू यादव कल भी उसके घर आया था और किसी केस में पंकज यादव से पुलिस ने पैरवी करने को कह रहा था जिसे पंकज ने नकार दिया था और आज उसने यह घटना कर दी. घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है. मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि घटना को ले कुछ लोगों का नाम सामने आया है. जिसको ले पुलिस छापेमारी कर रही है. साथ ही एक मिट्ठू यादव का भी नाम आया है जो अपराधी सावन यादव का बहनोई है. वहीं राजद नेताओं ने इस बात को ले बिहार सरकार में बढ़ते क्राइम पर आक्रोश व्यक्त किया.

Tags:firing in biharfiring on rjd leaderrjd leader firing casecrime news biharcrime in patnatrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.