✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सभी लाभुकों को मंईयां सम्मान की राशि देने का वादा सिर्फ झूठा, 18 लाख महिलाओं के साथ हेमंत सरकार ने किया विश्वासघात

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 10:21:10 PM

रांची (RANCHI) : भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने 18 लाख महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना की राशि बंद करने पर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. कहा कि यह सरकार महिलाओं के सम्मान के नाम पर धोखा और विश्वासघात कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के लिए सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि देने का सिर्फ झूठा वादा किया गया था, इसलिए 18 लाख महिलाओं को अब तक एक भी रुपया नहीं मिला है.

बहनों और बेटियों के अधिकारों को सरकार ने कुचला-राफिया

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा, महिला सम्मान की बात करने वाली सरकार ने 18 लाख माताओं, बहनों और बेटियों के अधिकारों को कुचला है. न तो मंईयां सम्मान के तहत सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर काम कर रहे हैं, न ही वेबसाइट और इन समस्याओं को हल करने के बजाय सरकार सिर्फ लोगों को ठगने में लगी हुई है. उन्होंने कहा, "दूसरी ओर सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों का दमन किया जा रहा है. यह सरकार न तो महिलाओं को न्याय दे पा रही है, न शिक्षा और न ही सुरक्षा, बल्कि उन्हें छलने का काम जारी है. इसलिए न तो महिला आयोग का गठन हुआ है और न ही महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कोई योजना धरातल पर लागू की गई है, चाहे वह 2000 रुपये चूल्हा खर्च हो, 2500 रुपये विधवा-वृद्धा पेंशन हो या फिर महिला बैंक से लेकर बेटियों के लिए मुफ्त शिक्षा हो."

सरकार पर उठाए कई सवाल

प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने सरकार से सवाल किया, "अगर राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है और झारखंड सरकार ने बजट में मंईयां सम्मान के लिए 1.45 लाख करोड़ का बजट पेश किया है, तो 18 लाख महिलाओं को उनकी राशि क्यों नहीं दी गई? क्या यह सरकार महिलाओं के सम्मान को नकारने का काम कर रही है?" उन्होंने यह भी कहा, "महिलाओं के लिए बनाई गई योजनाओं का उद्देश्य केवल सत्ता में बैठे लोगों को लाभ पहुंचाना नहीं होना चाहिए. अगर ये योजनाएं महिला सशक्तिकरण के लिए बनाई गई थीं, तो सरकार ने उन्हें लाभार्थियों तक क्यों नहीं पहुंचने दिया?"

राफिया ने साफ कहा, "बीजेपी इस मुद्दे पर लड़ेगी और सरकार को जवाबदेह बनाएगी. यह लड़ाई सिर्फ 18 लाख महिलाओं की नहीं, बल्कि हर महिला की है!" उन्होंने कहा, "अगर जल्द ही सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिली तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी और इस मुद्दे को हर घर, हर गली तक पहुंचाएगी."

 

 

Tags:maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamainiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojana 2500mukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana online form kaise bharemukhyamantri maiya samman yojana statusmukhyamantri mainiya samman yojanamukhyamantri maiya samman yojana online applyjharkhand mainiyan samman yojana 2024maiya samman yojnaHemant governmentbetrayed 18 lakh womenrafia naazmaiya samman yojana ka paisa kab milegamaiya samman yojana new updatemaiya yojana 2500 kab milegamaiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana 6th installment datemaiya samman yojana chhatta kist kab aayega

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.