✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

झारखंड में एक बार फिर से नियुक्ति का सिलसिला शुरू, आज 289 नए कर्मचारियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सौंपेंगे नियुक्ति पत्र 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:06:22 PM

रांची (RANCHI): नगर विकास विभाग में 289 नए कर्मचारियों को आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. इनमें राजस्व निरीक्षक, विधि सहायक, फूड इंस्पेक्टर और गार्डन अधीक्षक सहित अन्य पद शामिल हैं. सरकार ने इन नियुक्तियों को शहरी विकास को मजबूत करने और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से मंजूरी दी है. इससे नगर प्रशासन की दक्षता में वृद्धि होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी. इन नियुक्तियों से विभाग को आवश्यक जनशक्ति प्राप्त होगी, जिससे विकास योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से होगा. यह पहल शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे और सेवाओं को सुधारने में सहायक सिद्ध होगी. बता दें कि रांची स्थित मंत्रालय सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया है. 11 बजे से नियुक्त पत्र का वितरण शुरू हो जाएगा

जानिए कौन से विभाग में कितने पद 

गार्डेन अधीक्षक - 09 पद

पशु चिकित्सा पदाधिकारी - 08 पद

सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर - 12 पद,

राजस्व निरीक्षक -174 पद

विधि सहायक - 44 पद

Tags:Jharkhand newsRanchi newsHemant sorenHemant Soren will hand over appointment lettersनगर विकास विभाग में 289 नए कर्मचारियों को में होगी नियुक्तिCm hemant soren

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.