✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दाम कम और फीचर्स भी मस्त, रेडमी ने लॉन्च किया एक नया धांसू स्मार्टफोन, कीमत जान खुश हो जाएंगे आप

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 6:51:12 PM

टीएनपी डेस्क: अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो आपके बजट में भी फिट हो जाए और उसके फीचर्स व कैमरे भी दमदार हो तो फिर आपके लिए चाइनीज टेक कंपनी रेडमी एक खुशखबरी ले कर आया है. चाइनीज टेक कंपनी रेडमी ने आज 6 जनवरी को अपने बजट फ़्रेंडली सेगमेंट में एक नया स्मार्टफोन रेडमी 14C लॉन्च कर दिया है. यूनिक लुक और कलर के साथ लॉन्च हुआ यह नया स्मार्टफोन रेडमी 13c का अपग्रेडेड वर्जन है. लेकिन इस नए स्मार्टफोन में फीचर्स से लेकर बहुत कुछ नया है जो यूजर्स को लुभा रहा है. वहीं, रेडमी के इस बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन को कंपनी ने सिर्फ 9,999 रुपए में ही लॉन्च किया है. तो चलिए जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में.

रेडमी 14C के फीचर्स 

डिस्प्ले: रेडमी 14C स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.88 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें मैक्सिमम ब्राइटनेस 600nits और रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल दिया गया है.

कैमरा: रेडमी 14C में 50MP का डुअल रियर कैमरा तो सेल्फ़ी के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा यूजर्स को मिलेगा.

प्रोसेसर: रेडमी 14C में Octacore Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है. जो OS Android 14 पर काम करेगा.

रैम और स्टोरेज: रेडमी 14C स्मार्टफोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. जिसमें पहला 4GB+64GB, दूसरा 4GB+128GB और तीसरा 6GB+128GB वेरिएंट है.

बैटरी और चार्जिंग: रेडमी 14C में यूजर्स को 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5160mAh की बैटरी मिलेगी.

कलर: रेडमी 14C को कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. जिसमें Starlight Blue, Stardust Purple और Stargaze Black कलर ऑप्शन ग्राहकों को मिलेंगे.

इतनी होगी कीमत 

वहीं, कीमत की बात करें, तो रेडमी 14C स्मार्टफोन के तीनों वेरिएंट के अनुसार ही स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने रखी है. जैसे कि 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये, 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये तो तीसरे वेरिएंट 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. वहीं, इस नए स्मार्टफोन की सेल 10 जनवरी से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.

Tags:Redmi 14C 5GRedmi 14C 5G लॉन्चRedmi 14C 5G की भारत में कीमतRedmi 14C 5G लॉन्च कीमतRedmi 14C 5G स्पेक्सRedmi 14C 5G फीचर्सRedmi 14C 5G कैमराRedmi 14C 5G बैटरीRedmi 14C 5G बिक्रीस्मार्टफोनरेडमीशाओमीरेडमी स्मार्टफोनरेडमी शाओमीटेक न्यूजटेक्नोलॉजी न्यूजलेटेस्ट स्मार्टफोनलेटेस्ट रेडमी स्मार्टफोनRedmi 14C 5G launchRedmi 14C 5G price in IndiaRedmi 14C 5G launch priceRedmi 14C 5G specsRedmi 14C 5G featuresRedmi 14C 5G cameraRedmi 14C 5G batteryRedmi 14C 5G saleSmartphoneRedmiXiaomiRedmi SmartphoneRedmi XiaomiTech NewsTechnology NewsLatest SmartphoneLatest Redmi Smartphone

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.