✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पुलिस स्टीकर कार का रौब! मामूली स्क्रैच पर भड़का महिला का गुस्सा,फिर ड्राइवर के साथ जो किया देखिए

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 22, 2026, 2:21:55 PM

बेगूसराय(BEGUSARAI):हमारे देश में अगर घर का कोई एक सदस्य भी पार्षद का चुनाव जीत जाए, तो पूरा परिवार खुद को नेता समझने लगता है.इसी तरह कुछ सरकारी अधिकारियों के परिवार भी पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी लेकर निकलते ही आम लोगों को कीड़े-मकोड़े समझने लगते है और अपना रौब झाड़ने लगते है.ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या पुलिस का स्टीकर लगी गाड़ी में चलने से कोई पुलिस बन जाता है और लोगों को पीटने का अधिकार मिल जाता है?

पढिये कहाँ है पूरा मामला 

दरअसल, यह मामला बिहार के बेगुसराय जिले का है, जहां एक महिला पुलिस स्टीकर लगी गाड़ी में सवार थी. गाड़ी में हल्का स्क्रैच लगने पर महिला ने एक पिकअप ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. मामला बछवारा थाना क्षेत्र के मुरली टोल प्लाजा के समीप का है, जहां मामूली स्क्रैच को लेकर जमकर हंगामा हुआ.

पिकअप चालक की घसीट-घसीटकर पिटाई

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के पास किसी कारणवश एक पिकअप चालक को अपना वाहन पीछे करना पड़ा. इसी दौरान पास खड़ी पुलिस स्टीकर लगी कार में हल्का स्क्रैच आ गया.स्क्रैच लगते ही कार सवार महिला और एक पुरुष गाड़ी से उतरे और पिकअप चालक की घसीट-घसीटकर पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान महिला द्वारा चालक को भद्दी गालियां भी दी गई.करीब एक घंटे तक टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई.बाद में बछवारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों समेत चालक और कार सवार लोगों को थाने ले गई.

पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

हालांकि, स्थानीय लोगों के अनुसार बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों पक्षों को छोड़ दिया गया. इसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे है.लोगों का कहना है कि अगर आम आदमी की गलती होती तो शायद कार्रवाई अलग होती.घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमे महिला द्वारा चालक की पिटाई साफ देखी जा सकती है.इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है.

Tags:BegusaraiBiharNewsPoliceStickerCarViralVideoTollPlazaBachhwaraPickupDriverRoadRageViralNewsPolicePowerSocialMediaViralBiharPoliceMurliTollPlazaTrafficDisputeBreakingNewsHindiNewsBegusaraiViralVideoRoadIncidentPoliceStickerTrendingNews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.