✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

फर्जी चीफ जस्टिस बनने वाले अभिषेक अग्रवाल के साथ सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर हो रही वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 7:19:21 PM

पटना(PATNA): पटना में एक साधारण सा मार्बल दुकान चलानेवाला इंसान, जिसके नाम से आज की तारीख में प्रदेश के राजनीतिक, प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शायद ही कोई हो, जो इस नाम से परिचित नहीं हो. हम बात कर रहे हैं अभिषेक अग्रवाल की. आखिर अभिषेक अग्रवाल ही वह शख्स है, जो फर्जी चीफ जस्टिस बनकर बिहार के डीजीपी को इस बात के लिए मजबूर कर चूका था कि वह आईपीएस आदित्य कुमार पर लगे चार्ज को वापस ले ले और फिर उन्हें दूसरे जिले में पोस्टिंग भी दे दी जाए. इस पूरे मामले में बिहार के डीजीपी के खिलाफ मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करने से मना कर दिया हो, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम भी अभिषेक अग्रवाल से जुड़ने की बात सामने आ रही है.

सीएम नीतीश कुमार के साथ तस्वीर हो रही वायरल

दरअसल, अभिषेक अग्रवाल की कुछ तस्वीरें कल से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिषेक अग्रवाल को मुख्मयंत्री नीतीश कुमार से साथ देखा जा सकता है. तस्वीरों के बैकग्राउंड को देखने से पता लगता है कि संभवतः यह सीएम का आवास है, जहां दोनों नजर आ रहे हैं. दोनों की तस्वीरों को देखकर ऐसा नहीं लगता है कि यह एक दिन की मुलाकात है. वायरल दो तस्वीरों में से एक में अभिषेक नीतीश कुमार के साथ आमने-सामने बातचीत करते हुए दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में अभिषेक सीएम का हाथ पकड़कर उनका अभिवादन करते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह तस्वीरें अभिषेक ने अपने फेसबुक पर भी पोस्ट किया हुआ है. तस्वीरें सामने आने के बाद फिर से नई चर्चा शुरू हो गई है.

Tags:nitish kumarabhishek agrawalcm nitish kumarnitish kumar newsabhishek agarwalca abhishek agarwalips aditya kumarbihar cm nitish kumarcm nitish kumar live today newssonu kumar with cm nitish kumarnatwar lal abhishek agrawalabhishek agrawal interviewfake chief justice abhishek agrawalabhishek aggrawal as judgegate 2022 topper abhishek agrawalprashant kishore nitish kumarnitish kumar prashant kishore

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.