✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

तरक्की की सौगात लेकर आया है मई का नया सप्ताह! 13 मई से शुरु होंगे इन चार राशियों के अच्छे दिन

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:25:31 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):13 मई से मई महीने का नया सप्ताह शुरू होगा. 13 से 19 मई तक यह सप्ताह चलेगा. वहीं ज्योतिषविदों का मानना है कि मई के इस नए सप्ताह में चार राशियों की किस्मत में काफी बड़ा बदलाव होगा और इन चार राशियों के लिए मई का यह सप्ताह काफी शुभ साबित होगा.ज्योतिषों की माने तो मई का यह नया सप्ताह सिंह राशि, धनु राशि, मीन राशि और कर्क राशि के लोगों के लिए काफी शुभ साबित होगा,जिससे इन लोगों पर धन की बरसात होगी, वही उनके तमाम तरह के कार्य सफलता पूर्णक होंगे. 

13 मई से शुरु होंगे इन चार राशियों के अच्छे दिन

कर्क राशि:सबसे पहले बात कर लेते हैं कर्क राशि की तो आपको बताये कि कर्क राशि के लोग जो नौकरी पेशा करते हैं, उन लोगों को काफी लाभ मिलने वाला है और उन्हें मनचाहे जगह पर ट्रांसफर हो सकता है. वहीं नौकरी में आपको पदोन्नति भी मिल सकता है. इनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण होगी. वहीं आपके दांपत्य जीवन में रिश्ते में मधुरता रहेगी. पार्टनर के सहयोग से आपका बिगड़ा हुआ काम बनेगा.आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा.आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. 

सिंह राशि: वहीं सिंह राशि के लोगों के लिए भी मई का यह नया सप्ताह काफी शुभ साबित होनेवाला है. आपको शुभ समाचार मिलने के योग है.वहीं यदि आप व्यापार करते हैं तो आपको बड़ी डील मिलेगी जिससे आपको बहुत बड़ा लाभ होगा. आपके सकारात्मक विचारों में भी वृद्धि भी होगी. 

धनु राशि: धनु राशि के लिए यह सप्ताह बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है, आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. वही आपको नए-नए तरक्की के रास्ते खुलेंगे और आय के स्रोत में वृद्धि होगी. आपको नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है.

मीन राशि:  मीन राशि की बात करें तो यह सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए ढेर सारी सफलता और खुशियां लेकर द्वार पर आया है. सप्ताह की शुरुआत में ही आपको इसके परिणाम देखने को मिलेंगे. आपको शुभ समाचार मिल सकता है.

Tags:Aaj ka rashiphalToday's horoscope newsToday's horoscopeHoroscope newsHoroscopeRashiphal newsArt and culture newsArt and culture

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.