✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार की नई सरकार यहाँ का काम देखेगी... इस्तीफ़े के बाद नीतीश कुमार ने किया ट्वीट, पढ़े क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 14, 2026, 4:09:23 PM

पटना (PATNA): 20 सालो तक बिहार के मुख्यमंत्री पद को संभालने वाले नीतीश कुमार ने आज अपना इस्तिफा दे दिया है. बिहार के राज्यपाल को राजभवन जाकर इस्तिफा सौंपा है.नीतीश कुमार के लिए ये क्षण भावुक करनेवाला है.वही मुख्यमंत्री पद से इस्तिफ़े के बाद नीतीश कुमार ने ट्वीट किया है चलिए जानते है क्या लिखा है.

पढ़े क्या कहा

नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है आप जानते है कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी.तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए है. सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है.हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो.महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है.

बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग

इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है.अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है. इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा. बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है.इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते है. बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे....

हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है.इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है.हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया. अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी. नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा. आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा.सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ.

Tags:nitish kumar resignationnitish kumar resignation updatenitish kumar resignation newsnitish kumar resignation livenitish kumar resignation todaynitish kumar mlc resignationcm nitish kumar resignation newsnitish kumar resignation reasonnitish kumar resignation controversynitish kumar bihar resignation newsnitish kumar resignation from bihar cmnitish kumar resignnitish kumar resignsnitish kumar resign newsnitish kumar resign videonitish kumar resigns as mlcNitish kumar tweet after regisn

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.