✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

AAP छोड़ BJP में गए सांसद की Net Worth जान हो जाएंगे हैरान, जानिए इनकी संपत्ति का पूरा हिसाब

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 27, 2026, 11:43:21 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): इन दिनों दिल्ली से लेकर पंजाब तक राजनीति का पारा चढ़ा हुआ नजर आ रहा है और इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा हो रही हैं आम आदमी पार्टी के उन सात सांसदों की जिन्होंने हालही में AAP का दामन छोड़ भारतीय जनता पार्टी से हाथ मिलाया है. AAP छोड़ते ही इन नेताओं को मिला जुला रिएक्शन मिला, पर कुछ नेता सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी हुए हैं. वहीं इन नेताओं के साथ-साथ एक और चीज़ ऐसी है जिसकी खूब चर्चा हो रही है और वो है इनका नेट वर्थ. 

कुल 10 में से 7 सांसद पार्टी से अलग हुए हैं जिनमें, राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक के नाम शामिल हैं. ऐसे में बात इन नेताओं की संपत्ति की करें तो सबसे ऊपर नाम आता है राजिंदर गुप्ता का, जो ट्राइडेंट ग्रुप से जुड़े हैं. उनकी कुल संपत्ति अरबों में आंकी जाती है और वे इस सूची में सबसे समृद्ध माने जाते हैं. वहीं विक्रमजीत सिंह साहनी भी करोड़ों की संपत्ति के साथ अमीर सांसदों में गिने जाते हैं.

अगर संपत्ति की बात करें, तो राजिंदर गुप्ता इस सूची में सबसे ऊपर माने जाते हैं. ट्राइडेंट ग्रुप से जुड़े गुप्ता की संपत्ति हजारों करोड़ रुपये में आंकी जाती है, जिससे वे सबसे अमीर चेहरों में शामिल हो जाते हैं. वहीं विक्रमजीत सिंह साहनी भी करोड़ों की संपत्ति के साथ समृद्ध सांसदों की सूची में आते हैं और अंतरराष्ट्रीय कारोबार से उनकी अच्छी आय होती है.

अशोक कुमार मित्तल, जो शिक्षा क्षेत्र में बड़ा नाम हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं, उनकी संपत्ति भी काफी चर्चित है. वहीं हरभजन सिंह ने क्रिकेट करियर, कमेंट्री और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए बड़ी कमाई की है, जिससे उनका आर्थिक प्रोफाइल मजबूत बना हुआ है.

दूसरी ओर, संदीप पाठक की संपत्ति अपेक्षाकृत कम बताई जाती है और वे सादगीपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं. राघव चड्ढा की घोषित संपत्ति भी सीमित है, जबकि स्वाति मालीवाल का झुकाव सामाजिक कार्यों की ओर अधिक रहा है, जिससे उनका वित्तीय प्रोफाइल अपेक्षाकृत छोटा है.

Tags:swati maliwalAAPBJPaam admi partybhartiya janta partyraghav chadharaghav chadha net worthnet worth of kejriwlnet worth of AAP MP'slatest newstop newstrending newsbig news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.