✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार : राजधानी में अपराधी का मनोबल सातवें आसमान पर, ड्यूटी पर जा रहे सिपाही को ही कर लिया किडनैप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:44:07 PM

पटना(PATNA): राजधानी में अपराधी इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि वे अब पुलिस के ही पीछे पड़ गए हैं. जानकारी के मुताबिक, अपराधियों ने बीएमपी के जवान का अपहरण कर लिया है. जवान का नाम शशि भूषण बताया जा रहा है. ड्यूटी जाने के दौरान चार से पांच बोलेरो सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

मिल रही सूचना के अनुसार सिपाही की अपहरण के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सिपाही के बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. सिपाही की किडनैपिंग को लेकर देर शाम पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने किडनैपिंग की खबर पुष्टि करते हुए बताया कि सिपाही शशि भूषण को लेकर आवेदन रूपसपुर थाना में आया है जिसे लेकर रूपसपुर थाना छानबीन में जुटी है. अभी तक सिपाही का रिकवर नहीं हो पाया है. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

शुक्रवार को ड्यूटी पर निकले थे सिपाही शशि भूषण कुमार

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एसटीएफ के सिपाही शशि भूषण कुमार वर्तमान में BMP 5 में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं. शुक्रवार की सुबह शशि भूषण ड्यूटी के लिए रूपसपुर के गंगानगर से निकले थे. जब शाम तक घर नहीं लौटे तो पत्नी ने खोजबीन शुरू कर दी. इस बीच उन्हें यह पता चला कि महुआ बाग के शिव नगर के नजदीक से शुक्रवार को ही 4 से 5 लोगों द्वारा बोलेरो गाड़ी से उनका अपहरण कर लिया गया है. इस घटना से परेशान उनकी पत्नी मंजू सिंह ने रूपसपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.