✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति से मुलाकात से दोनों देशों के बीच संबंध प्रगाढ़ होने की उम्मीद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 9:18:10 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पीएम नरेन्द्र मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के बीच हुई मुलाकात से भारत-अर्जेंटीना रिश्तों को और मजबूत करने की राह खुली है. जर्मनी के म्यूनिख में जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे भारतीय पीएम ने सम्मेलन से इतर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति के साथ बैठक कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.

भारत और अर्जेंटीना के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने पर चर्चा

भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि म्यूनिख में राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज के साथ अच्छी और सार्थक बैठक के दौरान भारत-अर्जेंटीना के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की समीक्षा की गई है. दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा. उधर, भारतीय प्रधानमंत्री के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और अर्जेंटीना के बीच वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में कहा कि जी-7 शिखर सम्मेलन के सिलसिले में यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज से मुलाकात के रूप में पहली द्विपक्षीय बैठक थी. इसमें व्यापार एवं निवेश, जलवायु कार्रवाई, पारंपरिक चिकित्सा, कृषि जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई.इसके अलावा फार्मास्युटिकल क्षेत्र, अक्षय ऊर्जा, परमाणु चिकित्सा, विद्युत गतिशीलता, रक्षा सहयोग, खाद्य सुरक्षा, पारंपरिक चिकित्सा के साथ अंतरराष्ट्रीय निकायों में समन्वय सुनिश्चित करने पर भी विचार विमर्श हुआ है.दोनों नेताओं ने 2019 में स्थापित द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में प्रगति की समीक्षा भी की.

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.