✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

लड़की को बाइक पर बिठाकर स्टंट कर रहा था शख़्स, फिर जो हुआ उसे देखकर सहम गये लोग, देखिए VIDEO 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 4:00:20 PM

टीएनपी डेस्क: बाइक चलाते हुए अपनी जान हथेली पर लेकर स्टंट करने के मामले अक्सर सामने आते हैं. ऐसे जानलेवा स्टंट को देख लोग सहम जाते हैं लेकिन फिर भी युवक इससे बाज नहीं आते. आए दिन हादसे होते हैं लेकिन फिर भी लोग इससे सबक नहीं लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. दरअसल सोशल मीडिया पर कोलकाता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक बाइक पर लड़की को बैठाकर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है.

कुछ लड़के लोगों को इंप्रेस करने के लिए स्टंट करते हैं. कई बार ऐसा देखा जाता है कि सड़कों पर बाइकर्स स्टंट करते नजर आते हैं और इसका खामियाजा  भी उन्हें भुगतना पड़ता है. ऐसा ही कुछ इस बाइकर्स के साथ भी हुआ. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक बाइकर अपने पीछे एक लड़की को बैठाया हुआ है और उसने रोड पर बाइक चलाते हुए कुछ इस तरीके से स्टंट किया जिसका खामियाजा पीछे बैठी लड़की को भुगतना पड़ा. वायरल वीडियो कोलकाता का बताया जा रहा है वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक एक बाइकर अपनी बाइक के अगले हिस्से को जमीन से ऊपर उठाकर चलाने का प्रयास करता है. हालांकि यह स्टंट उसे पर भारी पड़ जाता है. क्योंकि उस बाइक के पीछे जो लड़की बैठी थी उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और लड़की उछलकर बाइक की सीट और पहिए के बीच फंस जाती है. इसके बाद लड़की चिल्लाती हुई भी नजर आती है और खुद को बचाने के लिए जोर से लड़के को पकड़ कर रखती है. जिस सड़क पर बाइकर स्टंट कर रहा था वीडियो में देखा जा रहा है कि वह सड़क भी काफी बिजी सड़क है. आसपास से कई गाड़ियां तेजी से गुजर रही हैं. बाइकर ने जिस तरीके से स्टंट किया इसमें महिला की जान भी जा सकती थी.

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इंस्टाग्राम पर अब तक 256 मिलियन से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को देखा है. वही इस वीडियो को 6 मिलियन से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है.अब इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की आलोचनाएं कर रहे हैं. एक यूजर ने कहा कि यह सही नहीं है. कृपया सुरक्षित ड्राइव करें. तो एक ने कहा अगर पीछे कोई ट्रक या बस होती तो क्या होता कृपया जिम्मेदारी के साथ ड्राइव करें. तो वही एक ने लिखा ऐसे लोगों को सड़क पर गिरना ही चाहिए खुद तो खतरा मोल  लेते ही हैं दूसरे की भी जान रिस्क में डाल देते हैं.

Tags:Instagram viral videoviral video newsinstagram viral reelsstunt videoKolkata viral videobikers stunt videoshocking videotrending newsviral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.