✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रेमी ने कहा- “सच्चा प्यार करती हो, तो खुद को आग लगाकर दिखाओ" और प्रेमिका ने खुद को लगा ली आग

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 9:02:28 AM

बगहा(BAGAHA): बगहा के रामनगर में धोखेबाज प्रेमी के कहने पर प्रेमिका अग्निपरीक्षा से गुजर गई. प्रेमी ने कहा कि सच्चा प्यार करती हो, तो खुद को आग लगाकर दिखाओ. जिसके बाद प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली. प्रेमी भी वीडियो कॉल पर आग से तड़पता जलते हुए प्रेमिका को देखता रहा. तब तक लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और लड़की को अस्पताल पहुंचाया. वह लड़की ठीक तो बच गई. लेकिन प्रेमी और उसके परिवार ने उसे धोखा दे दिया. शादी से पहले दहेज लिया और भाग गए. अब लड़की के परिवार वालों ने एफआईआरदर्ज कराई है.

बता दें कि अग्नि परीक्षा कराने वाले युवक का नाम शाहरुख खान है, जिसकी उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है और लड़की की उम्र 22 वर्ष है. लड़की और शाहरुख का घर आसपास है. 2 साल पहले लड़की ने गांव के कुछ बच्चों को लेकर यूट्यूब पर पढ़ाना शुरू किया था. शाहरुख के घर के बच्चों को भी वह यूट्यूब पर पढ़ाने लगी, जिससे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने लगी. लड़की ने बताया कि पढ़ने आ रहे बच्चों के किताब में लड़का खत रख कर दिया करता था. पहले तो लड़की ने मना किया, लेकिन धीरे-धीरे वह उसकी बातों में आ गई. खतों का आना-जाना शुरू हो गया. इसी दौरान शाहरुख खान ने मोबाइल नंबर भी दिया. दोनों के बीच बातें शुरू हो गई फिर दोनों में फिजिकल रिलेशन भी बना.   

23 मार्च को होनी थी शादी

अफेयर की बात जब लड़की की मां को पता चला तो उसने लड़के के घरवालों से शादी करने का प्रस्ताव रखा. शादी दोनों परिवारों की सहमति से तय कर दी गई. लड़के के परिवार के अनुसार आने वाले 23 मार्च 2023 को शादी होनी थी. इसके लिए दहेज भी तय हो गया था, जिससे लड़की के परिजन ने लड़के वाले को बाइक खरीदने के लिए 1,80,000 रुपए नगद दे दिए.

प्रेमी ने कहा-प्यार करती हो तो आग लगाकर खुद को दिखाओ

लड़की ने बताया कि लगभग 3 माह पहले लड़के की मां वीडियो कॉल पर बात कर रही थी. इसी दौरान लड़के का मौसेरा बहनोई मां से मोबाइल लेकर बात करने लगा. इसकी सूचना जैसे ही शाहरुख को लगी तो शाहरुख फोन करके लड़की से शादी नहीं करने की धमकी देने लगा. इधर, लड़की के माफी मांगने और मनाने पर शाहरुख ने कहा कि अगर सच्चा प्यार करती हो तो खुद को आग लगाकर दिखाओ. फिर 22 अक्टूबर को लकड़ी ने वीडियो कॉल पर लाइव आकर आग लगा लिया. परिवार और पड़ोसियों ने लड़की को मौके पर पहुंचकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इसका इलाज किया गया.

शाहरुख सलमान समेत दो और नामजद

लड़की ने लड़की के स्वास्थ्य होने के बाद सब कुछ ठीक चलने लगा. कुछ दिन पहले फिर लड़के ने शादी करने से इंकार कर दिया. इस मामले में लड़की ने महिला थाने में शाहरुख खान उर्फ अभिषेक गांव उसके पिता मुन्ना साफी छोटे भाई सलमान खान और मां शहनाज खातून पर एफआईआर दर्ज कराई है. महिला थाने में थाना अध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है. नामजद अभियुक्त फरार है. गिरफ्तारी के लिए की खोजबीन जारी है.

Tags:lover saidIf you really love then show yourself by setting yourself on firegirlfriend set herself on firebagaha newsbihar news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.