✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

साल 2025 में भारत के लोगोंं ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की ऐसी चीजें, लिस्ट जानकार उड़ जाएंगे आपके होश

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 1:09:19 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): गूगल ने गुरुवार को अपनी Year in Search 2025 रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2025 में भारतीय इंटरनेट यूज़र्स ने किन विषयों में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई. इस बार खेल, धर्म और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े टॉपिक्स गूगल सर्च में सबसे आगे रहे.

भारत में 2025 के टॉप ट्रेंड

गूगल के मुताबिक, साल 2025 में भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) रहा. इसके बाद Google Gemini और एशिया कप लोगों की खोज में शीर्ष पर रहे. टॉप दस में शामिल चार खोजें क्रिकेट से जुड़ी थीं, जिससे यह साफ होता है कि देश में क्रिकेट का क्रेज बरकरार है. प्रो कबड्डी लीग भी टॉप सर्च में शामिल रही, जो इस खेल की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.

भारत की टॉप 10 ट्रेंडिंग सर्च

आईपीएल
Google Gemini
एशिया कप
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी
प्रो कबड्डी लीग
महाकुंभ
महिला विश्व कप
Grok
सैयारा
धर्मेंद्र

एआई सर्च में Google Gemini सबसे आगे

साल 2025 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. एआई कैटेगरी में Google Gemini को सबसे ज्यादा सर्च किया गया. इसके साथ ही Gemini AI Photo, Grok, DeepSeek, Perplexity और ChatGPT जैसे टूल्स को भी लोगों ने खूब खोजा.

दुनियाभर के ट्रेंड

ग्लोबल लेवल पर भी एआई से जुड़े विषय सबसे आगे रहे. इसके बाद भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया, जिससे यह साफ है कि क्रिकेट की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है.

फिल्म, टीवी और गेमिंग ट्रेंड

साल 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों में सैयारा, कांतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1, कूली, वॉर 2 और सनम तेरी कसम शामिल रहीं. टीवी शोज़ में स्क्विड गेम, पंचायत, बिग बॉस, द बैड्स ऑफ बॉलीवुड और पाताल लोक लोगों की पसंद बने.
वहीं गेमिंग कैटेगरी में Arc Raiders सबसे ज्यादा सर्च किया गया, इसके बाद Battlefield 6, Strands, Split Fiction और Clair Obscur Expedition 33 ट्रेंड में रहे.

Google Year in Search 2025 यह दिखाता है कि भारत में तकनीक, क्रिकेट और मनोरंजन लोगों की ऑनलाइन रुचि के सबसे बड़े केंद्र बने रहे.

Tags:latest newsviral newsbig newsbreaking newstrending newslatest trending newslatest viral newslatest search in googletop search in googletop sarch in google in 2025year 2025top saerches on google in 2025google search listgoogle search

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.