✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मातम में बदली शादी की खुशियां, नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 9:04:31 AM

किशनगंज(KISHANGANJ): बिहार के किशनगंज जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक घर में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. घर से बारात निकलने की जगह तीन-तीन अर्थी उठ गई है. दरअसल, बूढ़ी कनकई नदी में डूबने से एक ही घर के तीन मासूमों की मौत हो गई है. सभी बच्चे मामा की शादी में अपने ननिहाल आए थे. पूरा मामला जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत करूंआमनी पंचायत के बालू बाड़ी वार्ड संख्या 7 की है.

मिली जानकारी के मुताबिक मामा की शादी में ननिहाल आए बच्चे समारोह स्थल के पास बूढ़ी कनकई नदी दोपहर के समय नहाने गए थे. ऐसे में नदी में खेलने के दौरान बच्चे गहरे पानी में चले गए और तीनों बच्चे डूब गए. वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन में बच्चों को नदी से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन जांच के दौरान डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया.

वहीं, मृतक बच्चों की पहचान महमूद हसन उम्र 11 साल, हुसैन अहमद उम्र 9 साल व मो. हफ़सन उम्र 6 पिता मो. अंजार आलम निवासी दरगाह बस्ती दहीभात के रूप में हुई है. घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही प्रशासन द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि, बच्चों के मामा की आज ही शादी थी और बारात निकलने वाली थी लेकिन उससे पहले ही घर में मातम पसर गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Tags:बिआहरबिहार न्यूजबिहार ट्रेंडिंग न्यूजबिहार ट्रेंडिंगट्रेंडिंगकिशनगंजकिशनगंज न्यूजमातम में बदली शादी की खुशियांबूढ़ी कनकई नदीनदी में डूबने से बच्चों की मौतमौतbiharbihar newsbihar trending newsbihar trendingtrendingkishanganjkishanganj newswedding happiness turned into mourningold kannakai riverchildren died due to drowning in the riverdeath

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.