☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिहार में नहीं थम रहा है 70वीं BPSC परीक्षा का मुद्दा, प्रशांत किशोर ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

बिहार में नहीं थम रहा है 70वीं BPSC परीक्षा का मुद्दा, प्रशांत किशोर ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

पटना(PATNA):बिहार में इन दिनों बीपीएससी के री एग्जाम की मांग को लेकर हंगामा मचा हुआ है.एक तरफ छात्र जहां सड़क पर प्रदर्शन कर रहे है, तो वहीं कई राजनीतिक विपक्षी दल इन अभ्यर्थियों के सपोर्ट में उतर चुके है.रविवार को धरना पर बैठे छात्रों पर पटना में लाठी चार्ज किया गया.इस दौरान प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों और छात्रों पर पानी की बौछारे भी की गई. छात्रों के आंदोलन का नेतृत्व जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर कर रहे थे. जैसे ही वो वहां से निकले पुलिस द्वारा छात्रों पर लाठी चार्ज और पिटाई की गई.जिसको लेकर प्रशांत किशोर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, और पुलिस प्रशासन पर कई आरोप लगाये है.

पढ़ें छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर प्रशांत किशोर ने क्या कहा

गर्दनीबाग में छात्र आंदोलन को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि 'गर्दनीबाग में जगह कम थी. परमीशन का कोई सवाल ही नहीं है. गांधी मैदान में लोग जाते ही रहते हैं. कल ये तय हुआ था कि हमलोग पैदल चलेंगे, जहां रोका जाएगा, वहां बैठ जाएंगे.गांधी मैदान में जहां रोका गया वहां सारे लोग शांति से बैठे थे, प्रशासन से पहले BPSC के सचिव और फिर CS से मिलने का प्रस्ताव आया था.

पटना के 2-4 पुलिस अधिकारी हीरो बन रहे है-प्रशांत किशोर

लाठीचार्ज मामले में प्रशांत किशोर ने कहा कि छात्रों पर जो भी हमला हुआ है, जिन पुलिस कर्मियों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उन्हें बुरी तरह से पीटा है, यदि सरकार के तरफ से कार्रवाई नहीं की जाती है तो मैं उन्हें कोर्ट में घसीट कर लाकर उन पर कार्रवाई करवाने की मांग करूंगा.प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे जाने के बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है. ये गलत है जिन लोगों ने भी ये गलती की है उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.अब आंदोलन नीचे होने वाला नहीं है.पटना में 2-4 पुलिस अफसरों को हीरो बनने का शौक है.

पढ़ें क्या है प्रशांत किशोर की पांच मुख्य मांगे

प्रशांत किशोर ने कहा कि अभी ये छात्र इन मांगों को लेकर चीफ सेक्रेटरी से मिलेंगे. वहीं इनकी मांग है कि री एग्जाम हो, सोनू के परिवार को आर्थिक सहायता मिले, छात्रों पर किये गये मुकदमे वापस लिए जाए, जिन्होंने लाठीचार्ज का आदेश दिया है, उन पर कार्रवाई हो.यदि ये मांगे नहीं पूरी होती है, तो प्रशांत किशोर ने सरकार को अनिश्चितकालीन धरना पर बैठने की चेतावनी दी है. यदि अभ्यर्थियों की मांग पूरी नहीं हुई तो जन सुराज के हर कार्यकर्ता 2 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे.

Published at:30 Dec 2024 03:28 PM (IST)
Tags:70th bpscBPSC70TH BPSC re-examprashant kishore on bpscprashant kishoretrending newsbiharbihar newsbihar news todaypatnapatna newspatna news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.