✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बिस्किट खरीद कर लाया था मासूम, 12 साल की बहन बना रही थी चाय फिर 30 सेकंड में जो कुछ हुआ..दहल उठेगा दिल

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 5:11:03 AM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के हँसडीहा थाना क्षेत्र के बबनखेता गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी. किचेन की दीवार गिरने से भाई की मौत हो गई जबकि बहन की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतक का नाम अमन कुमार (7वर्ष) और बहन का नाम मौसम कुमारी (12वर्ष) है.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पप्पू राउत का पुत्र अमन खाने के लिए दुकान से बिस्किट खरीद कर लाया. बहन भाई के लिए चाय बनाने लगी ताकि बिस्किट खा सके. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. अचानक किचन की दीवार जो ईंट और मिट्टी के सहारे बनाया गया था और काफी पुराना था, भरभरा कर गिर पड़ा. मलवे में भाई बहन दब गए. दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़ कर पहुंचे. मलवे से भाई बहन को निकाला गया. दोनों बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि मौसम कुमारी की नाजुक हालत को देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया.

रिपोर्ट-पंचम झा

 

 

Tags:dumkabimka breaking newsdumka today newswallbrotherdiedsisiter injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.