✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति, मायके वालों पर लगाया अपहरण का आरोप, अब पुलिस से लगा रहा मदद की गुहार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 8:12:46 AM

जहानाबाद (JAHANABAD) : जहानाबाद में एक युवक अपनी पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है. अपने ससुराल वालों पर ही युवक ने पत्नी का अपहरण किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने से लेकर अधिकारियों तक से गुहार लगायी. युवक ने यह मांग की है कि उसकी पत्नी को उसके मायके वालों के चंगुल से मुक्त कराया जाए.

प्रेमी युगल ने पटना में की थी कोर्ट मैरिज

सभी अधिकारियों एवं स्थानीय काको थाना सहित कई जगहों पर युवक ने इस बात की शिकायत की. अपनी पत्नी की तलाश को लेकर वह हर जगह गुहार लगाकर थक चुका है. लेकिन अभी तक उसकी पत्नी को बरामद नहीं किया जा सका है. आज वह दर-दर की ठोकरे खाने को विवश है. मामला जहानाबाद और अरवल जिले से जुड़ा हुआ है. जहां अरवल जिले के एक युवक को जहानाबाद के काको थाना अंतर्गत लालसे बीघा निवासी एक लड़की से दो साल पहले जहानाबाद में कोचिंग में पढ़ने के क्रम में प्यार हो गया. बीते दिनों प्रेमी-युगल ने पटना में कोर्ट मैरिज कर लिया. बालिग रहने के कारण दोनों ने यह कदम उठाया.

पति ने थाने में लगाई गुहार

इस बात की जानकारी दोनों पक्ष के लोगों को हुई. लड़का पक्ष ने तो कोई एतराज नहीं जताया. लेकिन लड़की वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी. लड़की को यह कहते हुए मायके ले जाया गया कि उसका विवाह हिन्दू रीति रिवाज से पूरे धूम-धाम के साथ फिर से कराया जाएगा. लड़का ने लड़की वालों पर विश्वास करके लड़की को मायके जाने दिया. लेकिन जब उसे पता चला कि लड़की के मायके वाले लड़की को काफी प्रताड़ित कर रहे हैं. उसे घर में कैद कर रखा गया है. लड़के को उससे मिलने तक नहीं दिया गया. इस बात से परेशान पति ने काको थाने में मदद की गुहार लगाई है. उसने कई अधिकारियों को भी इस संबंध में पत्र लिखा है और पत्नी की सकुशल बरामदगी की मांग की है. युवक ने मायके वालों पर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

 

Tags:The husband is wandering from door to door in search of his wifeaccuses her parents of kidnappingnow is pleading the police for helpबिहार जहानाबाद न्यूजbihar trending newsbihar newws

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.