✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मंईयां सम्मान की राशि कुछ जिलों तक पहुंची पर ज्यादातर जिलों में भुगतान बाकी, जानिए देरी की वजह

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:12:08 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : मंईयां सम्मान योजना की दिसंबर माह की राशि यानी 17 किस्त का भुगतान रांची, पलामू समेत कई जिलों में भेज दी गई है. लेकिन ज्यादातर जिलों में 17वीं किस्त का भुगतान बाकि है. योजना का पैसे खाते में नहीं आने से मंईयां योजना की लाभुकों के मन में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर उन्हें 17वीं किस्त के भुगतान क्यों नहीं किया गया है. उनके मन में असमंजस और नाराजगी देखी जा रही है. सरकार और प्रशासन की ओर से देरी को लेकर कई कारण बताए जा रहे हैं. वहीं लाभुकों का कहना है कि तय समय पर राशि नहीं मिलने से उनकी दैनिक जरूरतों पर असर पड़ रहा है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं, जो इस योजना पर काफी हद तक निर्भर हैं, वे प्रशासन से लगातार जानकारी मांग रही हैं. कई जगहों पर प्रखंड कार्यालयों और बैंकों में भीड़ बढ़ गई है, जहां लोग अपनी भुगतान स्थिति के बारे में पूछताछ कर रहे हैं.

बाकी जिले में भुगतान में हो रही देरी को लेकर बताया जा रहा कि पोर्टल पर लोड अधिक होने और सर्वर संबंधी दिक्कतों के कारण भुगतान सूची अपलोड करने में देरी हो रही है. सत्यापन के दौरान भी कई गड़बड़ियां सामने आई हैं, जिनमें कई लाभुकों के बैंक अकाउंट आधार से लिंक न होने की समस्या भी शामिल है. कई जिलों में लाभार्थियों के आधार, बैंक खाता संख्या या नाम में त्रुटियां पाई गईं, जिससे भुगतान अटकने की संभावना जताई गई है. वहीं कुछ लाभार्थियों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे या एनपीसीआई मैपिंग अपडेट नहीं थी.

प्रशासन का यह भी कहना है कि कुछ लाभार्थियों के बैंक खातों में एनपीसीआई मैपिंग अपडेट नहीं थी. एनपीसीआई मैपिंग के बिना डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि भेजना संभव नहीं हो पाता, जिससे ऐसे खातों में भुगतान रुक गया है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जिन जिलों में अभी तक 17वीं किस्त का भुगतान नहीं हुआ है, वहां जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. लाभुकों से अपील की गई है कि वे अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएं, एनपीसीआई मैपिंग की स्थिति जांच लें और यदि किसी तरह की त्रुटि है तो संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में सुधार कराएं. प्रशासन के मुताबिक, तकनीकी समस्याओं के समाधान के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी पात्र लाभुकों को मंईयां सम्मान योजना की राशि भेज दी जाएगी.

Tags:maiya samman yojnamaiya samman yojna ka newsmaiya samman yojna 2500maiya samman yojna rashimaiya samman yojna updatemaiya samman yojna ka kistmaiya samman yojna 17 kistmaiya samman yojna sudharmaiya samman yojna jharkhandmaiya samman yojna new updatejharkhand maiyaa samman yojnamaiya samman yojna new instalmentmukhymantri maiya samman yojnamaiya samman yojanamaiya samman yojna adhar linkmaiya samman yojna form fil upmaiya samman yojna kab milegamaiya samman yojna pachva kistmaiya samman yojana 17th kistmaiya samman yojana 17th kist kab aayegamaiya samman yojana ka 17th kist kab aaegamaiya samman yojana ka 17th kist kab aayegamaiya samman yojana 17 kistmaiya yojana 17th kistmaiya samman yojana 17th installmentmaiya samman yojana 16th kist kab milegamaiya samman yojana 16th kist kab aayegamaiya samman yojana 17 kist kab aayegimaiya samman yojana 17 kist kab milegamaiya samman yojana 16 kist kab milegimaiya samman yojana 18 kist kab aayegimaiya samman yojna 16th kistmaiya samman yojana updatemaiya samman yojna 16 kist kab milegamaiya samman yojana new update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.