TNP DESK- औलाद को बड़ा करने में मां-बाप अपनी पूरी ज़िंदगी खपा देते हैं लेकिन जब वही बच्चे बुज़ुर्ग होने पर उनका सहारा बनने के बजाय अत्याचार करने लगें तो समाज के लिए इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है. हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिन्हें देखकर लोगों में गुस्सा और दुख दोनों साफ झलकता है.
सोशल मीडियापर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. इन्हें देखने के बाद लोगों को गुस्से के साथ अफसोस होता है. वीडियो पर लोग तीखी प्रतिक्रियाएं तो देते हैं, लेकिन फिर भी अपने आस-पास हो रही इन घटनाओं को रोकने की जगह सिर्फ वीडियो बनाते हैं. एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर चर्चाओं में है. इसमें सूखकर हड्डियों का ढांचा बने बूढ़े बाप पर बच्चे लात-घूसे बरसा रहे हैं. आदमी की हालत बहुत ज्यादा दयानीय और खराब है. घर में काफी लोग मौजूद हैं. लेकिन वो वीडियो बनाने में लगे हुए हैं.
बूढ़े पिता को कलयुगी औलादों ने पीटा
बूढ़े आदमी को पीटते आदमी के वायरल वीडियो को Anuj Agnihotri Swatntra नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. इसके साथ ही सवाल उठाते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘ऐसी औलाद ने बिन औलाद का होना अच्छा है, अपने बाप को बुढौती में सेवा देनी चाहिए तो जख्म दे रहा है.बताओ ऐसे लोगों के साथ क्या करना चाहिए? ‘ वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किसी कारण पारिवारिक कलह चल रहा है.
वीडियो में दिखता है कि घर के अंदर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है. तभी एक युवक गुस्से में आता है और बुज़ुर्ग पिता पर लात-घूंसे बरसाने लगता है. कुछ ही देर में एक महिला भी वहां पहुंचती है और वह भी मारपीट में शामिल हो जाती है. आसपास खड़े लोग तमाशबीन बने रहते हैं और कुछ तो मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं.
Viral Video देख निकले यूजर्स के आंसू
बूढ़े पिता को पीटती कलयुगी औलादों के इस वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है. वो तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसका विरोध कर रहे हैं. कई लोग इसे समाज के गिरते मूल्यों की निशानी बता रहे हैं, तो कुछ ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
एक यूजर ने लिखा गरीबी और कलह अपनी जगह है, लेकिन इस तरह माता-पिता पर हाथ उठाना घोर कलयुग की निशानी है.
दूसरे ने कहा धर्म ग्रंथों में जिस कलयुग का वर्णन किया गया था, आज वही आंखों के सामने दिखाई दे रहा है.