✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

हैवानियत की हद! पहले गर्म लोहे से दागा फिर प्राईवेट पार्ट में डाल दी मिर्च पाउडर, रुह कंपा देगी इस हैवान पति की करतूते

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:34:36 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आए दिन बिहार के अलग-अलग जिलों से अजीबोगरीब मामले सामने आते है. जहां अवैध संबंध के शक में कभी पत्नी पति की जान ले लेती है तो कभी पति पत्नी की जान ले लेता है, लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में बतानेवाले है, वह आपकी रूह कंपा देगी. जहां अवैध संबंध के शक में एक पति इतना हैवान बन गया कि उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और दो दिन तक पत्नी के साथ वह सब किया जो एक जनवार के साथ भी नहीं किया जा सकता है.

पढ़ें कहां का है पूरा मामला

ये पूरा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र का है. जहां एक सनकी पति ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी.जहां पत्नी पर अवैध संबंध का शक होने पर पहले तो अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की फिर उसके बाद उसे गर्म लोहे से दाग दिया. हैवान का इससे भी मन नहीं भरा तो उसने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डाल दी.वही पीड़िता ने बताया की करंट लगाने की भी कोशिश की गई और 2 दिन तक हाथ पैर बांधकर और ना खाना दिया गया ना ही उसका इलाज करवाया गया.

पढें पीड़िता क्या कहा

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी जिसके 3 बच्चे भी है, लेकिन पिछले 6 महीने से उसका पति और उसके ससुराल वाले उस पर शक करते हैं और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते है., उसने बताया कि 13 जून को भी गलत आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई थी, जब उसने मेडिकल जांच की बात कही तो उसकी गला दबाकर मारने की धमकी दी गई.उसके साथ वह सब किया गया जो एक इंसान के साथ करने की सोच भी नहीं सकता.

इस तरह बची जान

वहीं पीड़िता ने बताया कि जब उसे पीटा जा रहा था तो वह काफी रो रही थी चिल्ला रही थी लेकिन उसे कोई भी बचाने नहीं आया.पड़ोसी उसके ससुराल वालों के डर से नहीं आए. जब 15 जून को उसका भाई उसके ससुराल आया तो महिला की जान बची.जिसके बाद गंभीर हालत में उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत खराब है.मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ़्तार कर लिया है वही सास, देवर, देवरानी के खिलाफ़ नामजद एफआईआर दर्ज कराया गया है और पुलिस मामले में तत्काल कार्रवाई करने से जुटी है.

Tags:Mujaffpur newsHusband beat wife in mujaffpurCrime news mujaffpurCrime in biharTrending newsViral newsBiharBihar newsBihar news todayMujaffpurMujaffarpur newsMujaffpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.