✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बंगाल चुनाव परिणाम की आंच पहुंची झारखंड बॉर्डर,मैथन से सटे टीएमसी कार्यालय में आगजनी और फायरिंग!

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 5, 2026, 10:11:59 AM

धनबाद: बंगाल चुनाव परिणाम के बाद हो रही हिंसा की आंच झारखंड बॉर्डर तक पहुंच गई है. बंगाल में तो कई जगहों पर आगजनी और फायरिंग की घटनाएं हुई है. सूचना के अनुसार धनबाद के मैथन से सटे लेफ्ट बैंक स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के सामने सोमवार की देर शाम नकाबपोश लोगों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की है. 

जानकारी निकली है कि हमलावरों ने कार्यालय में तोड़फोड़ एवं आग जनी भी की है. सूचना पर कल्याणेश्वरी फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक हुड़दंग करने वाले भाग निकले थे .पुलिस ने कार्यालय के सामने से दो खोखा बरामद किया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने भाजपा समर्थकों पर फायरिंग और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है .इस घटना के बाद तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया है. हालांकि पुलिस निगरानी कर रही है. तृणमूल कांग्रेस कार्यालय के सामने सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इस घटना के बाद सीआरपीएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च भी किया है. उल्लेखनीय है कि सोमवार को चुनाव परिणाम के आते ही पश्चिम बंगाल के कई जगहों पर हिंसा हुई. तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं की गई है. 

हालांकि पुलिस की पैनी नजर है और किसी भी संभावित टकराव को रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार को कार्यकर्ता पचा नहीं पा रहे हैं.

रिपोर्ट धनबाद ब्यूरो 

Tags:Bangal election resultDhanbad newsTMCBengal election resultsArson and firing at TMC office!

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.