✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

Bihar News: नाव से गिरकर गंगा नदी में डूबे शिक्षक, लोगों में आक्रोश, पढ़िए पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 11, 2026, 3:56:26 PM

पटना(PATNA):बिहार में इन दिनों बाढ़ की स्थिति है वहीं आज राजधानी पटना से एक हादसा सामने आया है जहां पटना के दानापुर थाना के नासरीगंज घाट पर नाव पर सवार होने के दौरान एक शिक्षक गंगा नदी में डूब गया है. बताया जाता है कि दियारा के शिक्षक अविनाश कुमार कासीमचक स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत थे.जो सरथुआ फतुहा के निवासी थे .

इस वज़ह से नदी में डूबे शिक्षक 

शिक्षकों ने बताया कि बारिश होने पर नाव से सभी उतर गये थे.बारिश छूटने पर सभी नाव पर सवार हो रहे थे. इसी दौरान अविनाश नाव पर चढ़ने लगा तो नाविक ने नाव को धकेल दिया और अविनाश का पैर नाव पर नहीं रखा.जिससे वह गंगा नदी में गिर गया और तेज धारा में हेमलेट हाथ में लेकर बहने लगा. 

पढें मामले पर स्कूल के शिक्षकों ने क्या कहा

स्कूल के प्रभारी प्राचार्य तेज प्रताप सिंह बताया कि अविनाश गणित के शिक्षक थे. स्कूल के अन्य शिक्षको ने बताया कि चार साल पहले 15 अगस्त से दियारा के स्कूल बंद कर दिया जाता था. कई बार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत किया गया था कि गंगा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है और स्कूल को बंद कर देना चाहिए,लेकिन स्कूल बंद नहीं किया गया.वही अभी तक एसडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची है. इस घटना के विरोध में शिक्षकों में आक्रोश है.

Tags:Flood in biharFlood in patnaDanapurBiharBihar newsBihar news todayPatnaPatna newsPatna news todayTrending newsViral news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.