✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पूरे साल रिचार्ज की झंझट खत्म, सिर्फ इतने रुपए में BSNL यूजर्स को मिल रहा 425 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान, जानिए डिटेल्स

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 11:40:22 AM

टीएनपी डेस्क: बार-बार रिचार्ज करने की झंझट से हर कोई परेशान रहता है. ऐसे में अगर आपको कहा जाए कि आप नए साल की शुरुआत में रिचार्ज करें और फिर 425 दिनों की छुट्टी. जी हां, नए साल में रिचार्ज करो और पूरे साल रिचार्ज को लेकर टेंशन फ्री रहो. साथ ही इसके लिए ज्यादा पैसे भी नहीं लगेंगे. वहीं, 365 दिनों की  वैलीडिटी की जगह आपको 425 दिनों की मिलेगी. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि टेलीकॉम कंपनियों का सालाना रिचार्ज 365 दिनों का होता है फिर ये 425 दिनों की वैलिडिटी वाला कौन सा रिचार्ज है. आपको बता दें कि सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने यूजर्स के लिए एक यूनिक वैलीडिटी वाला रिचार्ज लेकर आया है, जिसकी वैलिडिटी 365 नहीं बल्कि 425 दिनों की होगी. यानी की आप नए साल में अगर रिचार्ज करते हैं तो फिर यह प्लान साल 2026 के फरवरी तक चलेगा. जिसके बाद आपको अगला रिचार्ज साल 2026 के मार्च महीने में करना होगा. आइए जानते हैं कि इस प्लान में और क्या-क्या बेनेफिट्स मिलेंगे.

कितने का है बीएसएनएल का यूनिक वैलीडिटी रिचार्ज प्लान

बीएसएनएल का यूनिक वैलीडिटी रिचार्ज प्लान यूजर्स को सिर्फ 2,399 रुपये में मिल रहा है. यह एक प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जो 14 महीनों तक चलेगा. ऐसे में अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपका हर महीने का खर्च 184 रुपए के हिसाब से पड़ेगा.

यूनिक वैलीडिटी रिचार्ज प्लान के फायदे

बीएसएनएल के इस यूनिक वैलीडिटी रिचार्ज प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल के साथ-साथ रोजाना 2GB 4G डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही अगर आपका डेली डेटा लिमिट खत्म हो जाता है तो भी आपको कंपनी 40kbps की स्पीड से इंटरनेट का फायदा देगी. वहीं, डेली SMS पैक खत्म होने पर आपको अतिरिक्त मैसेज भेजने के लिए चार्ज देना होगा.

Tags:bsnl rechargebsnl 395 days validity plan395 days prepaid plansbsnl annual planprepaid plans for 2025yearly prepaid plans for 2025bsnl recharge planbsnl online recharge plansbsnl prepaid mobile rechargebsnl recharge offersbest bsnl mobile recharge plansbest bsnl recharge offersbsnl prepaid recharge plans 2024bsnl recharge offers in indiaबीएसएनएलटेलीकॉम कंपनी बीएसएनएलसरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएलटेक्नोलॉजी न्यूजट्रेंडिंगरिचार्ज प्लांसबीएसएनएल सस्ता रिचार्ज प्लानबीएसएनएल रिचार्ज प्लानबीएसएनएल सालाना रिचार्ज प्लानबीएसएनएल न्यू ईयर प्लानBSNLTelecom Company BSNLGovernment Telecom Company BSNLTechnology NewsTrendingRecharge PlansBSNL Cheap Recharge PlanBSNL Recharge PlanBSNL Annual Recharge PlanBSNL New Year Plan

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.