✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

बारात के जगह निकली दुल्हे की अर्थी, आग में स्वाहा हुई खुशियां, जानिए पूरा मामला 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 5:46:00 PM

भगलपुर (BHAGALPUR): बिहार के भागलपुर से एक बहुत ही हृदय विदारक दर्दनाक घटना सामने आई है. जिसको सुनकर किसी का भी दिल दहल जायेगा. जहां आग लगने से दुल्हे की मौत हो गई  है. जिस घर में खुशियों का इंतजार था. वहां आज मातम और सन्नाया पसरा है. जिस लड़के की 15 अप्रैल शादी होनी थी. वो आज इस दुनिया में नहीं है. इस राक्षस रुपी दानव ने इस लड़के की जिदंगी के साथ उस घर की सारी खुशियां भी निगल ली है. जिस घर में शहनाई बजनी थी. वहां बस दर्द चीखों का शोर है.परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

बारात के जगह निकली दुल्हे की अर्थी

आपको बता दें कि भागलपुर नवगछिया के भवानीपुर ओपी क्षेत्र के बिरबन्ना में भीषण अगलगी हुई. जिसमें देखते ही देखते दर्जनों घर चपेट में आ गये. जिसमें एक ऐसा घर भी था. जिस घर में 15 अप्रैल को शहनाई बजनेवाली थी. लेकिन आग की चपेट में आकर गुलशन नाम के युवक की दर्दनाक मौत हो गई. इसके साथ ही अन्य चार लोग घायल हुए हैं. इस युवक की 15 अप्रैल को बारात निकलनी थी. लेकिन इसका जनाजा निकला. आग ने ऐसा कहर बरपाया की घर के बेटे के साथ पूरी घर की खुशियों को जलाकर राख कर दिया. उस घर के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. किसी भी घर में शादी को लेकर मां-बाप और परिजन हजारों खुशियां और शौक बुनते हैं. लेकिन इस घटना से उन पर क्या बीत रही है. कोई इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता है.

मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान

आग लगने पर ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों आग बुझाने की कोशिश की. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. वहीं इस घटना के बाद मौके पर स्थानीय विधायक एसडीओ, एसडीपीओ, एडीएम पहुंचे. और घटना का जायजा लिया. विधायक इंजीनियर शैलेंद्र और एसडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि घायलों के इलाज के लिए इंतज़ाम किया गया है. साथ ही मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये मुआवजा दिया जायेगा.

Tags:biharbhagalpurThe groom's bier came out instead of the wedding procession

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.