TNP DESK- शादी-ब्याह में अक्सर कुछ ऐसे मजेदार पल कैमरे में कैद हो जाते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसमें दूल्हे की एक छोटी सी चूक ने शादी के स्टेज को हंसी से गूंजा दिया.
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा पूरे जोश और उत्साह के साथ शादी की रस्मों में शामिल है. लेकिन इसी बीच उससे ऐसी गलती हो जाती है जिसे देखकर हर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा.
दरअसल दूल्हा जल्दबाजी और शादी के उत्साह में अपना पायजामा ठीक से बांधना ही भूल गया. दुल्हा स्टेज पर खड़ा दुल्हन का इंतजार कर रहा होता है इसी बीच दुल्हन की इंट्री होती है जैसे ही उसकी नजर दुल्हन पर पड़ती है और वह आगे बढ़ता है, अचानक उसकी पतलून नीचे खिसक जाती है. यह नजारा देखते ही वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगते हैं.
सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दूल्हे ने शर्मिंदा होने के बजाय मुस्कुराते हुए स्थिति को संभाल लिया जबकि दुल्हन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई. शादी का यह मजेदार मोमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया रिएक्शन
वीडियो पर यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे शादी का सबसे फनी मोमेंट बता रहा है तो कोई कह रहा है दुल्हन को देखते ही होश उड़ गए. शादी के इस मजेदार वीडियो ने लोगों को खूब गुदगुदाया है और इंटरनेट पर हंसी का डोज बन गया है. फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.