✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

दूल्हे के साथ हो गया स्कैम, सास बन गई दुल्हनियां...21 साल की लड़की दिखा करवा दी गई 45 साल की महिला से शादी  

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:02:09 AM

टीएनपी डेस्क: आजकल अजीबो गरीब मामले सामने आ रहे हैं. कहीं सास दामाद के साथ भाग जा रही है तो कहीं समधी-समधन. वहीं, इसी बीच एक और मामला सामना आ गया है जो सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. जहां एक ओर सास अपने होने वाले दामाद के साथ ही भाग गई तो वहीं दूसरी तरफ एक दूल्हे की शादी सास से करवा दी गई. जी हां, उत्तर प्रदेश में एक दूल्हे के साथ स्कैम हो गया है. उसे 21 साल की लड़की की फोटो दिखाई गई और शादी लड़की की मां से करवा दी गई. वहीं, जब दूल्हे ने इसका विरोध किया तो बेचारे के साथ मार-पीट कर दी गई. मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है.

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मेरठ के ब्रह्मपुरी निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अजीम का निकाह उसके भईया-भाभी ने तय कर दी. अजीम के भईया ने उसे बताया कि ईद के दिन उसका निकाह उसकी भाभी की 21 साल की भतीजी मंतशा से तय कर दिया गया है. मंतशा कंकरखेड़ा के फजलपुर की निवासी है. ऐसे में अपने निकाह वाले दिन अजीम खुशी-खुशी मंतशा से निकाह करने पहुंचा.

लेकिन अजीम की खुशियां मौलवी द्वारा दुल्हन का नाम लेते ही खत्म हो गई. मौलवी द्वारा दुल्हन का नाम मंतशा नहीं बल्कि 'ताहिरा' लिया गया. ऐसे में अजीम को शक हुआ और जब उसने घूंघट हटा कर देखा तो सामने 21 साल की मंतशा नहीं बल्कि उसकी 45 साल की विधवा मां बैठी हुई है.

इसके बाद अजीम ने इस निकाह का विरोध किया लेकिन उसके भईया भाभी ने जबरदस्ती उसका निकाह करवा दिया. ऐसे में जब अजीम दुल्हन को घर लाने से मना करने लगा तो उसके भईया भाभी उसे झूठे बलात्कार मामले में फंसाने की धमकी देने लगे. इसके बावजूद अजीम वहां से निकाह तोड़कर भाग गया और इसकी शिकायत पुलिस को दी.

हालांकि, इस मामले की जांच कर रही ब्रह्मपुरी पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि अब दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. शिकायतकर्ता द्वारा प्रार्थना पत्र में बताया गया की वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता है.

 

 

Tags:सास दामाद जैसी नई कहानीसास दामाद अलीगढ़मेरठ में भी सास दामाद जैसा केसदामाद की सास से शादी करवा दीदुल्हन की जगह सास से करवा दी दूल्हे की शादीgroom got married to mother in law instead of bridegroom got married to mother in lawstrange newsUttar Pradesh newsUP newscrime newstrending newsसास से हुआ दूल्हे का निकाहअजब गजब न्यूजउत्तर प्रदेश न्यूजयूपी न्यूजक्राइम न्यूजट्रेंडिंग खबरेंsaas damad newsmeerut saas damadsaas se karwa di damad ki shadiसास जैसी नई कहानीसास की सास से शादी करवा दीदुल्हन की जगह सास से करवा दी प्यारी की शादीदूल्हे ने दुल्हन की जगह सास से रचाई शादीदूल्हे ने सास से रचाई शादीअजीब खबरउत्तर प्रदेश की खबरेंयूपी की खबरेंअपराध की खबरेंसास से हुआ सास से शादीसास दामाद न्यूजमेरठ सास दामादसास से करवा दी दामाद की शादीUttar PradeshMarriageMeerutPOLICEUttar PradeshMeerut Marriage Fraud CaseMohammad AzimMeerut Nikah FraudUP Policeउत्तर प्रदेशविवाहमेरठपुलिसउत्तर प्रदेशमेरठ विवाह धोखाधड़ी मामलामोहम्मद अजीममेरठ निकाह धोखाधड़ीयूपी पुलिस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.