✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 15 जनवरी से, महायज्ञ को लेकर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह कर रहें कैंप

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:15:48 AM

पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान स्थित मां तारा शक्ति दुर्गा मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा. इसे लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. यज्ञशाला से लेकर प्रवचन स्थल की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है. प्राण प्रतिष्ठा एवं महायज्ञ को सफल बनाने को लेकर मां तारा शक्ति मंदिर महायज्ञ कमेटी के पदाधिकारी तैयारी में दिन रात जुटे हैं.

पूर्व मंत्री सह यज्ञ कमेटी के संरक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 जनवरी 2025 को अनुमंडल मैदान हुसैनाबाद स्थित मां तारा शक्ति मंदिर परिसर से भव्य जल यात्रा निकाला जाएगा. जल यात्रा जपला शहर भ्रमण करते हुए देवरी स्थित सोन नदी से वैदिक मंत्रोचारण के साथ जल उठाया जायेगा. जल उठाने के बाद पुनः मां तारा शक्ति मंदिर हुसैनाबाद पहुंचेंगे. पांच दिवसीय महायज्ञ की शुरुआत भी 15 जनवरी से होगी, जो 19 जनवरी तक चलेगी.19 जनवरी को पूर्णाहुति एवं भंडारा के बाद यज्ञ कार्यक्रम संपन्न होगा. उन्होंने अनुमंडल क्षेत्र के धर्मप्रेमियों से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने का आह्वान किया है.

कमेटी में संरक्षक पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह, मिथलेश पाठक, संयोजक सूर्या सिंह, अध्यक्ष प्रकाश लाल अग्रवाल, सचिव चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल एवं रतन लाल, मीडिया प्रभारी प्रिंस शर्मा, उपाध्यक्ष राम प्रवेश सिंह (मास्टर साहब), रणजीत पासवान, संजय सिंह, रामराज मेहता, विमलेश सिंह, सह सचिव अजय गुप्ता, मनु सिंह, विनय पासवान, व्यवस्थापक, सुधीर सिंह, बलराम मेहता, बसंत चौहान, दुर्गा शर्मा, लल्लू, सीबी रमन सिंह, हंसराज सिंह, चिराग पासवान, व्यवस्थापक उदय विश्वकर्मा, जल यात्रा प्रमुख रविन्द्र कांस्यकर, पूजा प्रमुख, बीटू बाबा, विपुल बाबा, अखिलेश बाबा, केएन गिरी, जयप्रकाश आदि मूर्ति स्थापित करने आदि में जुटे हैं.

 

 

Tags:Maa Tara Shakti Durga TemplePrana Pratishtha programformer minister Kamlesh Kumar Singh

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.