✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

होली पर सरकार देगी बड़ी सौगात, इस राज्य के 15 लाख से ज्यादा परिवारों को मिलेगा मुफ़्त गैस सिलेंडर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 5:29:03 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): देश में बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने 15 लाख परिवारों को मुफ़्त गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है. यह घोषणा होली के त्योहार से ठीक पहले की गई है. जहां दिल्ली की सरकार ने राज्य के लाखों जरूरतमंद परिवारों को राहत भरा तोहफा दिया है. दरअसल इस महंगाई के दौर में रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से जूझ रहे गरीब परिवारों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने मुफ्त एलपीजी सिलेंडर के बजाय सीधी आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है. इस योजना के तहत 15.48 लाख से अधिक पात्र परिवारों के बैंक खातों में 853 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है, जो एक घरेलू गैस सिलेंडर की औसत कीमत के बराबर है.

इस योजना की औपचारिक शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा की गई. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से करीब 129 करोड़ रुपये की राशि जारी की है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इस योजना को लागू किया गया. सरकार ने इसके लिए कुल 242 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है, ताकि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को राहत मिल सके. 

सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि मुफ्त सिलेंडर घर भेजने की व्यवस्था नहीं होगी. इसके बजाय 853 रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जा रही है. इससे लोगों को यह सुविधा मिलती है कि वे अपनी जरूरत और समय के अनुसार सिलेंडर रिफिल करा सकें. यह व्यवस्था पारदर्शिता और सुविधा दोनों को ध्यान में रखकर बनाई गई है. 

दिल्ली में लगभग 17.5 लाख राशन कार्डधारक परिवार हैं, जिनमें से 15.48 लाख से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया गया है. जिन घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का कनेक्शन है, उन्हें भी समान राशि आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान की जा रही है. सरकार का कहना है कि त्योहार के समय किसी भी परिवार की रसोई ठंडी न रहे, यही इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. 

हालांकि, इस योजना का लाभ सभी को नहीं मिलेगा. केवल वैध और सक्रिय राशन कार्डधारक परिवार ही इसके पात्र हैं. आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी इस योजना के दायरे से बाहर रखे गए हैं. इसके अलावा, लाभ प्राप्त करने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है. जिनका बैंक खाता आधार से जुड़ा नहीं है, उन्हें पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

सरकार ने अपील की है कि पात्र लाभार्थी अपने बैंक खाते की स्थिति और राशन कार्ड की वैधता की जांच अवश्य कर लें. यदि सभी दस्तावेज सही हैं, तो 853 रुपये की सब्सिडी राशि उनके खाते में पहुंच चुकी होगी या जल्द पहुंच जाएगी. होली जैसे बड़े त्योहार पर यह पहल निश्चित रूप से लाखों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है. बढ़ती महंगाई के बीच सरकार की यह कोशिश आम जनता के लिए उत्सव को और खुशहाल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

Tags:free gas cylindergas cylindergas cylinder freegovernment is giving free gas cylinderdelhi governmentdelhi government schemelatest newsbig newstop newsnational news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.