✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

आधार कार्ड पर सरकार का बड़ा फैसला ! अब कार्ड में लिखी जन्मतिथि नहीं होगी मान्य, पढ़े क्यों लिया गया फ़ैसला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 10:55:54 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):आधार आज हर एक भारतीय की पहचान बन चुकी है.सरकारी योजनाओं का लाभ लेना हो या किसी भी शैक्षिक संस्थान में एडमिशन की बात हो या बैंक में खाता खुलवाने से लेकर पैसे से संबंधित कोई भी काम हर जगह आधार कार्ड की जरूरत होती है.आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर बदलाव किए जाते है.वही एक बार केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई लोगों पर इसका असर पड़ सकता है.चलिए जानते है सरकार ने कौन-कौन से बदलाव किया है और आम लोगों पर इसका क्या असर पड़ेगा.

पढ़े सरकार ने क्यों लिया है फैसला

आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से सरकारी योजनाओं में आयु के प्रमाण पत्र लेकर बड़ा बदलाव किया गया है अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए केवल आधार कार्ड ही काफी नहीं होगा.सरकार का मकसद एक है कि कार्ड में जो जन्म तिथि दर्ज है वह अंतिम प्रमाण पत्र नहीं माना जाएगा.यानि अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आपकी जन्मतिथि से जुड़ा अन्य दस्तवेज दिखाने होंगे जो प्रमाण होगा कि आपकी उम्र कितनी है.आपको बता दे कि पहले सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए केवल आधार कार्ड ही काफी होता था आधार कार्ड पर लिखी जन्मतिथि के आधार पर ही यह तय होता था कि आपकी उम्र क्या है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.

उम्र साबित करने के लिए केवल आधार कार्ड काफी नहीं

सरकार की ओर से जन्मतिथि साबित करने के लिए परिवार कुटुंब रजिस्टर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र जैसे मैट्रिक के सर्टिफिकेट को मान्य किया गया है.दरअसल सरकार की ओर से यह फैसला सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए किया गया है.सरकार का मानना है कि आधार कार्ड में जो जन्मतिथि लिखी जाती है वह कई बार बनवटी होती है लोग अपनी मर्जी के हिसाब से जन्म तिथि घोषित कर देते है, जिससे योजनाओं का लाभ गलत उठाने की संभावना रहती है, इसलिए अब उम्र साबित करने के लिए अन्य अधिकारिक दस्तावजों की जरूरत पड़ेगी.ताकी सरकारी योजनाओं का लाभ सही लाभुक तक पहुंच सके.

 आधार कार्ड के साथ इन दास्तावेजों की जरूरत

आपको बता दे कि वर्तमान समय में विधवा पेंशन, सामूहिक विवाह योजना, वृद्धा पेंशन आदि में आधार कार्ड की जन्म तिथि को ही मान्यता दी जाती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.अब आपको इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी उम्र साबित करनी होगी, वह भी आधार कार्ड से नहीं बल्कि अन्य दस्तावजों से आपकी उम्र का सत्यपान किया जाएगा.दरअसल पहले केंद्र या प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं में आधार कार्ड को ही पहचान पत्र और आयु प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाता था.आधार की जन्म तिथि के आधार पर पात्रता तय होती थी लेकिन अब जन्म तिथि तय करने के लिए अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र और परिवार कुटुंब रजिस्टर ही जन्म तिथि के लिए मान्य होगा.

परिवार कुटुंब रजिस्टर आखिर होता क्या है?

अब सभी के मन में यह सवाल उठता होगा कि परिवार कुटुंब रजिस्टर आखिर होता क्या है तो आपको बता दें कि यह एक सरकारी दस्तवेज है जो ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत की ओर से शहरी क्षेत्र में नगर निकाय स्थानिय प्रशासन की ओर से निवासियों के लिए बनवाया जाता है जिसमे परिवार के मुखिया के साथ सभी परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, लिंग और व्यवसाय की जानकारी होती है इसे परिवार रजिस्टर नकल या फैमिली आईडी भी कहा जाता है.

Tags:aadhaar card latest updateaadhaar card update 2026aadhar card latest updateaadhaar card new update 2026latest aadhaar card update newsaadhaar card update 2026 tamilaadhar card update 2026aadhaar card online update 2026adhar card update 2026aadhaar card update process 2026aadhar card new update 2026aadhaar card january 2026 updateaadhar card update 2026 new appaadhar card new app big update 2026aadhar card update kaise kare 2026aadhaar card update 2025aadhaar card update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.