✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

सदन में मंईयां योजना की राशि पर सरकार ने दिया जवाब फिर भी क्यों मचा है बवाल, जानिए अंदर की कहानी

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 4:35:25 AM

रांची (RANCHI) : झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना मंईयां सम्मान योजना की छठी और सातवीं क़िस्त को लेकर सरकार ने अपना रुख साफ़ किया है कि कब योजना की क़िस्त भेजी जाएगी. विधानसभा के अंदर और बाहर मंत्री ने साफ़ कर दिया है कि पैसा कब भेजा जायेगा, लेकिन इसके बावजूद हंगामा मचा हुआ है. आखिर सवाल है कि मंईयां योजना पर जब सब कुछ साफ है तो फिर हंगामा क्यों हो रहा है.

इस पुरे मसले पर विपक्ष की भूमिका में अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ विधायक सरयू राय ने कहा कि सरकार बिना तैयारी के योजना लेकर आई है. सरकार के पास पैसे नहीं है. अब जब अनुपूरक बजट लाया गया है तो इसके बाद योजना की राशि का भुगतान किया जा सकता है.

जब सदन में सवाल पूछा गया कि आखिर मंईयां योजना का पैसा क्यों रुका है. इसपर सरकार ने जवाब दिया कि10 मार्च तक पैसा भेज दिया जायेगा. मंत्री ने बताया कि योजना की सत्यापन के वजह से देरी हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसपर कहा कि देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकार चल रही है, लेकिन किसी ने अब तक बेटी-बहन को सम्मान देने का काम नहीं किया है.

यह बात सदन में हुई, लेकिन जब बाहर विधायक निकले तो कांग्रेस के विधायक दल नेता प्रदीप यादव ने कहा कि सरकार अपने वादों पर काम कर रही है. नई योजना आती है तो कुछ त्रुटि के वजह से देरी हुई है. अभी बकाया आठ मार्च तक भेजने की तैयारी है. फिलहाल मंईयां योजना की 56 लाख बेटी-बहन इंतजार कर रही हैं कि कब योजना की राशि जाएगी.

रिपोर्ट-समीर

Tags:jharkhand budget sessionjharkhand assembly budget sessionjharkhand newsjharkhand budget session 2025budget session of jharkhand assembly beginsjharkhand budget 2025budget session jharkhandjharkhand vidhan sabha budget sessionjharkhand budgetbudget jharkhandbudget session of jharkhandjharkhand vidhan sabha budget session 2025budget session 2025jharkhand assemblybihar vidhan sabha budget sessionbihar budget sessionbudget sessionmaiya samman yojanajharkhand maiya samman yojanamaiya samman yojana jharkhandmukhyamantri maiya samman yojanajharkhand mukhyamantri maiya samman yojanamaiya samman yojnamukhyamantri maiya samman yojana online applymukhyamantri maiya samman yojana statusmukhyamantri maiya samman yojana jharkhandmaiya samman yojana 2500maiya samman yojana teesra kist kab aaegamaiya samman yojana ka paisa kab milegajharkhand mukhyamnatri maiya samman yojana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.