✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रास्ते का रोड़ा बन रहा था लड़की का भाई तो प्रेमी ने रच दी हत्या की साजिश, पढ़ें आगे क्या हुआ

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 8:57:38 AM

बाढ़(BARH): बाढ़ थाना क्षेत्र के पूरा गांव से पुलिस ने हत्या की योजना बना रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है.  गिरफ्तार युवक के पास से दो देसी कट्टा बरामद किया गया है. एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार शाम में थाना अध्यक्ष को सूचना मिली कि कुछ अपराधकर्मी फोरलेन के आसपास बैठे है और अपराध की योजना बना रहे है. थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापामारी टीम का गठन किया. छापामारी टीम के द्वारा सूचना संग्रह कर पहले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया.

मामले में पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

पूछताछ के दौरान जानकारी मिली की धीरज पांडे और उसका एक सहयोगी किशोर है. धीरज पांडे का नालन्दा जिला के रहुई थाना अंतर्गत सौंसा गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. जिसका लड़की के भाई रोहित पांडे के द्वारा विरोध किया जा रहा था जिसकी हत्या के लिए यह सभी इकट्ठा होकर योजना बना रहे थे. गिरफ्तार युवक को दो देसी कट्टा का इंतजाम हो गया था यह गोली का इंतजाम करने में जुटे थे.

अगर मिल जाती गोली तो चली जाती युवक की जान

अगर इनको गोली मिल गई होती तो यही उनकी हत्या कर देते. इनको एनटीपीसी थाना क्षेत्र के ढ़ीबर गांव निवासी राजू पासवान और अथमलगोला थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी प्रहलाद सिंह द्वारा हथियार उपलब्ध कराया गया था यही दोनों इनको गोली भी देने वाले थे.बाढ़ थाना की सक्रियता के द्वारा होने वाली घटना को रोका जा सका है. ASP राकेश कुमार ने कहा कि छापेमारी टीम में शामिल पुलिस कर्मी को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा की जाएगी.

Tags:bihar crime news todaycrime news biharbihar crime newsbihar crime todaybihar news todaybihari crime newsbihar crime news livebihar crime latest newsbihar murder news todaybihar crime news prisoner killed in hospitalmotihari crime newscrime newsbihar crimebihar crime alertcrime alert biharcrime in biharbihar crime updatenalanda crime newsbihar crime reportbihar newstoday newsnews todaybihar gun crimebihar crime updatescrime news indiabanka crime newsbihar crime 2025

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.