✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

प्रेमिका ने पहले प्रेमी संग भागकर की शादी, फिर प्रेमी पर ही लगा दिया अपहरण का आरोप, जेल पहुंचा प्रेमी  

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:58:58 AM

भागलपुर(BHAGALPUR): कहा जाता है प्रेम कब और किस उम्र में किस से हो जाए कहना मुश्किल है. ऐसा ही कुछ प्रेम प्रसंग का मामला भागलपुर मीरजानहाट वारसलीगंज से सामने आ रहा है. 17 वर्षीय प्रेमिका काजल और 20 वर्षीय प्रेमी यश एक ही मोहल्ले में रहा करते थे. देखते ही देखते दोनों की नजरें मिली और दोनों में अटूट प्यार हो गया. वह दोनों एक दिन योजना बनाकर घर से फरार हो गए और राजकोट जाकर एक मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर यश ने काजल की मांग भर दी. दोनों एक साथ खुशी-खुशी रहने लगे फिर यश अपनी पत्नी काजल को लेकर अपने घर भागलपुर आ गया. यहां भी दोनों तकरीबन 2 महीने साथ-साथ खुशी से बिताए. लेकिन, अचानक क्या बात हुई कि लड़की अचानक अपने मायके चली आई, फिर लौट कर अपने प्रेमी यश के पास नहीं गई.

अपहरण के मामले में प्रेमी को भेजा गया जेल

वहीं लड़की काजल की मां ने यश पर अपनी बेटी के अपहरण और नाबालिग होने का 166 के तहत केस दर्ज कर दिया. जिसके चलते यश को 18 अप्रैल 2022 को पुलिस ने सलाखों के पीछे कर दिया. यश की मां का कहना है कि मेरे बेटे को जेल से निकाला जाए, उसका कोई गुनाह नहीं है. दोनों ने प्रेम किया था फिर अपहरण की बात कहां से आ रही है. वहीं यश की मां सोनी देवी ये भी कहती हैं कि अगर मेरा बेटा दोषी है तो मेरी बहू काजल भी तो शादी  करके रह रही थी, उसे क्यों नहीं सजा दी गई. इसकी मां रोज उच्च पदाधिकारियों के चक्कर काट रही है, उनका कहना है कि अगर मेरे बेटे को जेल से नहीं निकाला गया तो मैं जान दे दूंगी.  

मां का आरोप, पुलिस की है मिलीभगत

गौरतलब हो कि यश की मां विधवा और लाचार है. वह चौका बर्तन कर अपने घर को चला रही है. उसके पास 12 वर्ष की बेटी ही एक सहारा है. यश की मां का साफ तौर पर कहना है कि मेरी बहू बेवफा निकल गई जिससे मेरा बेटा बेइंतहा मोहब्बत करता था. अब वही लड़की कह रही है जब तक मुझे जमीन मेरे नाम से नहीं कर देते तब तक मैं उस घर नहीं जाऊंगी. वहीं यश की मां ने यह भी बताया कि मोजाहिदपुर थाना अध्यक्ष के साजिश के तहत मेरे बेटे को जेल भेजा गया है. यह लड़की बालिग है और दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे.  पुलिस वालों ने लड़की वालों से मिलकर पैसे लेन-देन कर ऐसा किया है. बता दें कि यश को पुलिस ने 166 के तहत अपहरण केस में 18 अप्रैल को जेल भेज दिया है.

वही काजल के पिता मणिकांत साह सब्जी बेचने का काम करते हैं और उसकी मां शकुंतला देवी एक गृहणी है इसका परिवार मिर्जानहाट के वारसलीगंज मछली पट्टी में रेंट पर रहता है. उनका अपना मकान बड़हड़वा बताया जा रहा है. मामला प्रेम प्रसंग का है. लड़की मां के चंगुल में कैद है तो लड़का सलाखों के पीछे.  

Tags:bhagalpur newsbihar newspremi premikalove storybewafa premikaapaharan case

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.