✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जिस प्रेमी से होने वाली थी सगाई उसी के सामने प्रेमिका ने वीडियो कॉल पर खत्म कर ली जिंदगी

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 17, 2026, 3:32:27 PM

चतरा (CHATRA): जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोबना गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. यहां 24 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉल पर रहते हुए फांसी लगाकर जान दे दी. मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ ही दिनों बाद, 29 अप्रैल को उसकी सगाई होने वाली थी.

मिली जानकारी के अनुसार,  नेहा ने अपने कमरे में बांस के सहारे रस्सी का फंदा तैयार किया और आत्महत्या से ठीक पहले अपने प्रेमी सोनू कुमार को वीडियो कॉल किया. कॉल के दौरान ही उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. बताया जा रहा है कि घर के अन्य सदस्य उस समय दूसरे कमरों में थे. सबसे पहले नेहा को उसके छोटे भाई ने देखा, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई. परिजनों के मुताबिक, नेहा और गिरिडीह जिले के राजधनवार क्षेत्र निवासी सोनू कुमार के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी और परिवार की सहमति से उनकी सगाई तय की गई थी. घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया.

घटना के बाद परिजनों ने युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि सगाई तय होने के बाद से सोनू का व्यवहार बदल गया था. वह नेहा पर शक करता था और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था. परिवार का दावा है कि नेहा के मोबाइल में कई ऐसे सबूत मौजूद हैं, जो इस प्रताड़ना की पुष्टि कर सकते हैं. सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतका का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसकी जांच की जा रही है. जांच अधिकारी के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध और मानसिक दबाव से जुड़ा प्रतीत होता है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Tags:Chatra NewsChatra UpdatesHantarganjHunterGanj NewsJharkhand NEwsRanchiLoveLove DhokhaChatra

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.