✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

जन्मदिन के दिन बेटे की गिरफ्तारी पर छलका पूर्व मुख्यमंत्री का दर्द, कहा-मर जाएंगे, लेकिन झुकेंगे नहीं

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:08:06 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): शराब घोटाले में ईडी ने बड़ी कारर्वाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर लिया है. इसपर कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि चैतन्य को बर्थडे के दिन अरेस्ट किया गया है, न डरेंगे और न झुकेंगे. इसके साथी ही कहा कि-'जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं, वैसा कोई नहीं दे सकता'.

 भूपेश बघेल ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "दुनिया के किसी भी लोकतंत्र में मोदी और शाह जी जैसा जन्मदिन का तोहफा कोई नहीं दे सकता. मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घर ईडी भेजी. और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर ईडी की टीम मेरे घर पर छापेमारी कर रही है. इन तोहफों के लिए शुक्रिया. इसे जीवन भर याद रखूँगा."

बेटे की गिरफ्तारी पर क्या बोले भूपेश बघेल

अपने बेटे की गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने कहा, "कांग्रेस अडानी के खिलाफ लड़ रही है. विपक्ष को दबाने के लिए यह रणनीति अपनाई गई है. वे अब मेरे बेटे को निशाना बना रहे हैं, ताकि कोई अडानी के खिलाफ आवाज न उठा सके. हम न डरेंगे, न झुकेंगे. आज मेरे बेटे को उसके जन्मदिन पर गिरफ्तार किया गया है. पिछले साल मेरे सलाहकार को मेरे जन्मदिन पर निशाना बनाया गया था."

शराब घोटाले को लेकर ईडी ने शुक्रवार की सुबह रायपुर में पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कार्रवाई की. भूपेश बघेल के आवास समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई. इस दौरान ईडी ने अहम दस्तावेज भी जब्त किए और चैतन्य बघेल से पूछताछ की. पूछताछ के बाद साक्ष्य मिलने से ईडी ने चैतन्य को गिरफ्तार कर लिया. बताते चलें कि चैतन्य बघेल को भिलाई स्थित उनके आवास से ईडी ने गिरफ्तार किया गया है. चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब आज सुबह ईडी ने भूपेश बघेल के घर पर छापा मारा था. चैतन्य बघेल की यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है.

वहीं ईडी की इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ की राजनीति में उबाल आ गया है. कांग्रेस ने इसे "राजनीतिक प्रतिशोध" बताया है, जबकि भाजपा का कहना है कि जांच एजेंसियाँ स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं.


Tags:Bhupesh Baghel Son Chaitanya Baghel Arrestedछत्तीसगढ़ शराब घोटाले की पूरी जानकारीईडी रेड भूपेश बघेल के घरBhupesh Baghel Son ED News in Hindiछत्तीसगढ़ शराब घोटाला ईडी जांचचैतन्य बघेल कौन हैभूपेश बघेल बेटे की गिरफ्तारी क्यों हुईChhattisgarh Liquor Scam 2161 crore Hindiभूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तारशराब घोटाला छत्तीसगढ़ 2025ईडी की छापेमारी आज की बड़ी खबरLiquor scam ED Chhattisgarh Hindiकांग्रेस नेता पर शराब घोटाले का आरोपBhupesh Baghel SonBhupesh Baghel Son NEWSBhupesh Baghel Son NEWS HINDIbhupesh baghel son chaitanya baghel arrestedbhupesh baghel son chaitanya baghel arrested by edbhupesh baghel son chaitanya arrested liveed arrest bhupesh baghel son chaitanya baghelbhupesh baghel’s son chaitanya arrested by eded interrogate bhupesh baghels son chaitanya baghelbhupesh baghel son chaitanya bagheled interrogate bhupesh baghel's son chaitanya baghelbhupesh baghel son chaitanyabhupesh baghel son arrestedbhupesh baghel son arrested livebhupesh baghel's son arrested

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.