✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

रंगबाज़ दरोगा साहब डांसर को गोद में बैठा कर रहे थे अश्लील हरकत, तभी वीडियो हो गया वायरल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 2, 2026, 1:31:22 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): आपने कई रंगबाज़ दरोगा के किस्से सुने होंगे. पर इन दरोगा बाबू की बात ही कुछ और है. यहाँ दरोगा बाबू ड्यूटी के अलावा नाच देखने जाते हैं और वो भी कोई ऐसा वैसा नाच नहीँ बल्कि ऑर्केस्ट्रा वाला नाच जहां महिला डांसर अपने नृत्य कला से लोगों को लुभाती हैं. पर यहाँ मामला जरा अलग जहां, दरोगा बाबू नाच भी देखते हैं, महिला डांसर को गोद में भी बैठाते हैं और उसपर नोट भी बरसाते हैं. पर दरोगा साहब की अश्लीलता यहीं तक नहीँ रुकती और वह उसके बाद महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकत करने लगते हैं और महिला को गलत तरीके से छूने लगते हैं. 

मामला बिहार के बक्सर जिले का है जहां एक पुलिस अधिकारी का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने के बाद हड़कंप मच गया है. डुमरांव अनुमंडल के बगेन गोला थाना में तैनात सहायक दारोगा मनीष कुमार का वीडियो सामने आने के बाद विभाग की कार्यशैली और अनुशासन पर सवाल उठने लगे हैं.

वायरल क्लिप में संबंधित अधिकारी एक महिला डांसर के साथ डीजे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं. कुछ दृश्यों में उनका व्यवहार पद की गरिमा के अनुरूप नहीं दिख रहा है. वीडियो में उन्हें डांसर के साथ बेहद नजदीकी अंदाज में देखा गया है और कार्यक्रम के दौरान पैसे लुटाने जैसी गतिविधियां भी दिखाई दे रही हैं. यह आयोजन किसी निजी समारोह, संभवतः शादी कार्यक्रम का बताया जा रहा है. हालांकि शुरुआत में वीडियो के समय और स्थान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी.

घटना ऐसे समय सामने आई है जब होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट मोड में है. ऐसे में जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारी की इस तरह की तस्वीरें सार्वजनिक होने से विभागीय छवि पर असर पड़ा है. सेवा नियमों के तहत पुलिसकर्मियों को आचरण, अनुशासन और गरिमा का पालन करना अनिवार्य होता है, इसलिए मामले को गंभीरता से लिया गया.

प्रकरण की जानकारी मिलते ही बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने तत्काल जांच के निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वीडियो की सत्यता, स्थान और परिस्थितियों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा. जांच की जिम्मेदारी डुमरांव डीएसपी को दी गई.
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में वीडियो हाल ही में आयोजित एक निजी समारोह का पाया गया. जांच में अनुचित आचरण की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से सहायक दारोगा मनीष कुमार को निलंबित कर दिया. विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई भी प्रस्तावित है.

नोट : The News Post वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता.

Tags:viral videolatest videodaroga videoorchestra danceorchestra dancerorchestra dancer viral videoorchestra viral video dancerorchestrapolice officer dancing with dancerviral sex videolatest newstop newsviral newsbig newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.