✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

पिता ने की हैवानियत की सारी हदें पार, 14 साल की फूल सी मासूम के साथ किया घिनौना काम, फिर भी नहीं रुकी दरिंदगी और.....

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 3, 2026, 1:09:41 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कहते हैं की माँ बाप धरती पर साक्षात भगवान का स्वरूप हैं. माता पिता का दर्जा भगवान से बड़ा माना गया है. साथ ही कहा जाता है की एक पिता अपने बच्चों की सुख-सुविधा के लिए खुद की इच्छाओं को मार सकते हैं. अपने बच्चों का पेट भरने के लिए खुद आधे पेट भी खा कर रह सकते हैं. पर कलयुग की तस्वीर कुछ और ही है. यहाँ बच्चों की सुख सुविधाओं की चिंता तो दूर, बल्कि एक पिता ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है. 

मामला क्राइम कैपिटल कहे जाने वाले देश की राजधानी दिल्ली से जुड़ा है जहां पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी के साथ दरिंदगी की है जो ना सिर्फ पिता पुत्री के रिश्ते को बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार करती है. मिली जानकारी के अनुसार आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिक पीडिता 1 फरवरी 2026 को अपने दोस्त के माता-पिता के साथ पहाड़गंज थाने पहुंची. पीड़िता ने बताया कि उसकी मां करीब 15 दिन पहले बिहार अपने गांव गई हुई थी. पीड़िता के मुताबिक, 31 जनवरी की रात करीब 1:30 बजे, जब वह अपने कमरे में अपनी छोटी बहन और पिता के साथ सो रही थी, तब उसके पिता ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. जब बेटी ने इन चीजों का विरोध करना चाहा तो पिता ने धमकी भी दी.  

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते 10 से 15 दिनों के दौरान उसके साथ 4 से 5 बार इसी तरह की हैवानियत की गई. डर और धमकियों के कारण वह लंबे समय तक खामोश रही, क्योंकि आरोपी पिता पहले भी उसके साथ और उसकी मां के साथ मारपीट करता रहा था. लेकिन जब उसे यह आशंका हुई कि उसकी छोटी बहन भी असुरक्षित हो सकती है, तब उसने साहस जुटाकर पूरी घटना पुलिस को बताई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पहाड़गंज थाना पुलिस ने तत्काल FIR संख्या 108/2026 दर्ज की. केस भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दर्ज किया गया है. जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया और धारा 183 BNS के तहत उसके बयान दर्ज किए गए, जिसमें उसने सभी आरोपों की पुष्टि की है. 

वहीं सबूतों की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और माना कि वह बेटी को किसी को न बताने के लिए धमका रहा था. पुलिस मामले की आगे की जांच कर ही है.

Tags:crime newstrending crime newsraperape newsrape with minorminor rapefather crossed all limits of brutalitybrutality with minorheinous act against his innocent 14-year-old daughterlatest newsbig newstop newsviral newstrending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.