✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. Trending

डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा, जानिए क्यों

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 6:04:32 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अमेरिका के राष्ट्रपति झगड़ा और पंगा लेने में आगे दिख रहे हैं. अमेरिका के लोग खुद भी परेशान है कि डोनाल्ड ट्रंप कैसे-कैसे निर्णय ले रहे हैं. इधर उनका चुनाव में बड़ा सहयोग देने वाले अमेरिकी मित्र एलन मस्क से भी युद्ध छिड़ गया है. हाल के दिनों में विवाद काफी गहरा गया है. पहले दोनों के संबंध काफी अच्छे थे और एलन मस्क ने 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप का समर्थन भी किया था. लेकिन अब उनके बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. खुलेआम आरोप प्रत्यारोप हो रहे हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को गंभीर परिणाम भगत ने की चेतावनी दी है.

ट्रंप और मास्क के बीच विवाद का कारण जानिए

'बिग, ब्यूटीफुल बिल" और टैक्स कटौती*विवाद की शुरुआत ट्रंप प्रशासन द्वारा लाए गए "बिग, ब्यूटीफुल बिल" (खर्च बिल) और व्यापक टैक्स कटौती को लेकर हुई. एलन मस्क ने इस विधेयक की आलोचना की और इसे "घिनौना और अपमानजनक" बताया. उनका मानना था कि इससे संघीय घाटा बढ़ेगा और उनकी कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी पर भी असर पड़ेगा.

डोनाल्ड  ट्रंप ने एलन मस्क पर आरोप लगाया कि वह ईवी सब्सिडी कम करने के फैसले से नाराज हैं, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी कंपनी टेस्ला पर पड़ेगा.डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क की कंपनियों के साथ सरकारी अनुबंधों को समाप्त करने की भी धमकी दी है.

प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क ने हाल ही में आरोप लगाया कि जेफरी एपस्टीन की सीलबंद फाइलों में डोनाल्ड ट्रंप का नाम है, और यही असली कारण है कि इन फाइलों को कभी सार्वजनिक नहीं किया गया है. हालांकि,एलन मस्क ने बाद में इस पोस्ट को हटा दिया था. ट्रंप ने इन आरोपों को "पुरानी खबर" बताकर खारिज कर दिया.

डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को फंडिंग की धमकी* डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क को चेतावनी दी है कि अगर वह आने वाले चुनावों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को फंडिंग देते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.अमेरिका के डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कहा है कि उनका मस्क से सुलह करने का कोई इरादा नहीं है और उनके रिश्ते अब "खत्म" हो गए हैं.

नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात

एलन मस्क ने पलटवार करते हुए एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की बात कही है, जिसका नाम उन्होंने "द अमेरिका पार्टी" सुझाया है. कुल मिलाकर, दोनों के बीच एक समय की दोस्ती अब कटुता में बदल गई है.डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को "राष्ट्रपति पद का अनादर करने वाला" बताया है और उनसे निराश होने की बात कही है. इधर एलन मस्क ने ट्रंप के प्रशासन के कई फैसलों की आलोचना की है.

 

 

Tags:donald trumppresident donald trumpelon musk and donald trumptrumpelon and trumpmusk and trumptrump vs muskelon musk and tump beeftrump on eleon musk comments about big beautiful billelon musk vs donald trumpelon musk warns donald trumpelon musk & donald trump trade barbstrump muskelon vs trumppresident donald trump administrationdonald trump tax plandonald j trumptrump on spending billdonald trump taxelon trump fallout

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.